
India Coronavirus Cases: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus India) का कहर लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. देश में वायरस की स्थिति अब तक की सबसे खराब हालत में है. 20 जुलाई यानी सोमवार को देश में 11 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले हो चुके हैं. भारत में बहुत तेजी से मामले बढ़े हैं और अब तो नए संक्रमण के मामलों के लगभग रोज ही रिकॉर्डतोड़ नंबर आ रहे हैं. ऐसे में एक बार पिछले दो महीनों में संक्रमण के आंकड़ों पर नज़र डालें तो स्थिति और भयावह लगती है. देश में पॉजिटिविटी रेट में भी बड़ा उछाल आया है.
19 मई को देश में कोरोनावायरस के 1 लाख से कुछ ज्यादा मामले थे लेकिन अब 20 जुलाई तक देश में कुल संक्रमण के 11 लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं. यानी कि देश ने पिछले दो महीनों में तकरीबन 10 लाख नए मामले जोड़े हैं. वो भी तब देश में लॉकडाउन लगा हुआ था. लॉकडाउन अब भी है, लेकिन देश अनलॉक की प्रक्रिया के दूसरे चरण में है. ऐसे में हर रोज़ बढ़ते नंबर बहुत ज्यादा डराने वाले हैं. चिंता का विषय यह है कि संक्रमण का कोई अंत नहीं दिख रहा है.
एक बार आंकड़ों पर डालते हैं नजर
- भारत महज 172 दिनों में 11 लाख संक्रमण के केस के पार पहुंचा. 20 जुलाई को देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 40,425 नए केस दर्ज किए गए हैं.
- 19 मई को देश में 1,01139 मामले थे. पॉजिटिविटी रेट था- 4.89%.
- 3 जून: 2,07,615 मामले, पॉजिटिविटी रेट : 6.49%
- 13 जून: 3,08,993, पॉजिटिविटी रेट : 7.97%
- 21 जून : 4,10, 461, पॉजिटिविटी रेट : 8.08%
- 27 जून : 5,08,953, पॉजिटिविटी रेट : 8.41%
- 02 जुलाई : 6,04641, पॉजिटिविटी रेट : 8.34%
- 07 जुलाई : 7,19,665, पॉजिटिविटी रेट : 9.21%
- 11 जुलाई : 8,20,916, पॉजिटिविटी रेट : 9.59%
- 14 जुलाई : 9,06,752, पॉजिटिविटी रेट : 9.95%
- 17 जुलाई : 10,03832, पॉजिटिविटी रेट: 10.49%
- 20 जुलाई: 11,18043, पॉजिटिविटी रेट : 15.79%
कोरोनावायरस, यानी COVID-19 के पहले 1,00,000 पुष्ट मामले सामने आने में 110 दिन लगे थे, लेकिन अब सिर्फ तीन दिन लग रहे हैं... भारत को 11 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 172 दिन लगे हैं... | ||
तिथि | कुल मामले | समय लगा |
---|---|---|
19 मई | 1,01,139 | 110 दिन |
3 जून | 2,07,615 | 15 दिन |
13 जून | 3,08,993 | 10 दिन |
21 जून | 4,10,461 | 8 दिन |
27 जून | 5,08,953 | 6 दिन |
2 जुलाई | 6,04,641 | 5 दिन |
7 जुलाई | 7,19,665 | 5 दिन |
11 जुलाई | 8,20,916 | 4 दिन |
14 जुलाई | 9,06,752 | 3 दिन |
17 जुलाई | 10,03,832 | 3 दिन |
20 जुलाई | 11,18,043 | 3 दिन |
ताज़ा अपडेट
बता दें कि 20 जुलाई को पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 40,425 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 681 लोगों की मौत हुई है. देश में संक्रमण के कुल 11,18043 मामले हैं. अब तक 7,00087 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं. वहीं कुल मौतों की संख्या 27,497 है. देश में रिकवरी रेट 62.61% पर चल रहा है, वहीं, पॉजिटिविटी रेट 15.79% पर है.
Video: देश के कई इलाके कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज पर पहुंचे: IMA
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं