देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 2 लाख 93 हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 7400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारत में अभी कोरोना के 2 लाख 93 हजार 754 मामले हैं, वहीं इससे पहले चौथे स्थान पर काबिज ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 91 हजार 558 है. भारत अब रूस, ब्राजील और अमेरिका से ही पीछे रह गया है. अमेरिका में सबसे ज्यादा 20 लाख मामले हैं. वहीं, उसके बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 लाख है. तीसरे स्थान पर रूस है, जहां 4 लाख 93 हजार से ज्यादा केस हैं.
इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, "यहां तक कि भारत WHO की कम्युनिटी स्प्रेड की परिभाषा भी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा. शब्द 'कम्युनिटी स्प्रेड' को लेकर काफी बहस की स्थिति है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि सेरो-सर्वेक्षण दर्शाता है कि कोरोनावायरस को नियंत्रित करने में लॉकडाउन और संक्रमण को काबू करने के लिए उठाए गए कदम सफल रहे हैं. जिन 83 जिलों में सीरो-सर्वेक्षण किया गया, उनकी 0.73 प्रतिशत आबादी के कोरोना वायरस के पहले संपर्क में आने के सबूत हैं.
VIDEO: ICMR ने कहा- देश में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हो रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं