भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,286 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,11,24,527 हो गए. वहीं 91 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई. देश में अभी 1,68,358 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 1,07,98,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
दुनिया में अभी तक 11.40 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 25.30 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. इस बीच, भारत के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र इस फेहरिस्त में सबसे आगे है. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,61,467 हो गए. राज्य में अब तक 52,184 लोगों की मौत हो चुकी है.
बता दें कि सोमवार से देश में 60 साल से ऊपर और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगाने की कवायद शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में COVID-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं.
Here are LIVE Updates on Coronavirus Updates in Hindi: