5 years ago
नई दिल्ली:
Covid-19: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,309 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, एक दिन पहले कोरोना के 8,774 मामले सामने आए थे. साथ ही इस दौरान 9,905 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है. अभी तक कोरोना वायरस से कुल 3,40,08,183 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में फिलहाल कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की रेट 98.34% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या लगातार घट रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,03,859 रह गई है. यह पिछले 544 दिनों सबसे कम है. सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 फीसदी से भी कम 0.30 फीसदी हैं.