5 years ago
नई दिल्ली:
भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है. बता दें, इससे पहले पिछले साल 17 सितम्बर को एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 नए मामले सामने आए थे. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 478 और मरीजों की मौत हो गई है. इसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई. देश में लगातार 26 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मामलों की संख्या भी बढ़कर 7,41,830 हो गई, जो कुल मामलों का 5.89 फीसदी है.