India Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के 8,954 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,96,776 हो गई. वहीं देश में 547 दिन बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को एक लाख से कम हो गई. 267 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,247 हो गई. देश में लगातार 54 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 156 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,023 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है, जो कि मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,520 की कमी आई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates