विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं. कल के मुकाबले कोरोना केसों में 6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1241 मौतें दर्ज की गई हैं. इसमें केरल में हुई 627 मौतों का बैकलॉग जोड़ा गया है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 7,90,789 हैं. वहीं रिकवरी रेट 96.95 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 1,67,882 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़कर 4,11,80,751 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है. अबतक 74.61 करोड़ कुल कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटे में 15,11,321 कोरोना जांच हुई है. साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 171.28 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 46,44,382 वैक्सीनेशन  हुआ है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Updates, COVID-19 India, Coronavirus Cases, India Coronavirus Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com