विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2013

चंडीगढ़ : नाबालिग लड़की ने पांच कांस्टेबलों पर रेप का आरोप लगाया, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़:

चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबलों को महीनों तक एक किशोर लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये लोग उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 17-वर्षीय लड़की ने पांच कांस्टेबलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनमें से तीन अब भी फरार हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पीड़िता ने एक रिश्तेदार के साथ विवाद के बाद पुलिस को कॉल किया, लेकिन जिन कांस्टेबलों ने उससे बात की थी, उसमें से एक ने कथित तौर पर उसका बयान दर्ज करने के बहाने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक कांस्टेबल ने अपने वाहन में बंदूक का भय दिखाकर उससे बलात्कार किया। अपनी शिकायत में लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उस कांस्टेबल के चार साथी और शामिल हो गए और कई हफ्तों तक उसका यौन उत्पीड़न किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
टमाटर से भरा ट्रक पलटा और लूटने पहुंच गई भीड़, पुलिस ने रातभर दिया 'सोने-चांदी' जैसा पहरा
चंडीगढ़ : नाबालिग लड़की ने पांच कांस्टेबलों पर रेप का आरोप लगाया, दो गिरफ्तार
दाखिले से नहीं रोका जा सकता...: मेडिकल में दिव्यांग छात्रों के एडमिशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Next Article
दाखिले से नहीं रोका जा सकता...: मेडिकल में दिव्यांग छात्रों के एडमिशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com