विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2016

महाराष्ट्र: कल होगा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के मंत्रीमंडल का विस्तार

महाराष्ट्र: कल होगा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के मंत्रीमंडल का विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस कल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। बीस महीने पुरानी फड़णवीस सरकार वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खड़से के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पदों को भरेगी। खड़से ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था । उनके पास 10 विभाग थे जिन्हें फड़णवीस अस्थाई रूप से देख रहे हैं।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह पीटीआई-भाषा को बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। विस्तार 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र तथा 10 जुलाई को फड़णवीस की चार दिन की रूस यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है ।

फड़णवीस सरकार में 19 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं। अभी 14 मंत्री पद और भरे जाने हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कल सभी खाली पद भरे जाएंगे। भाजपा के सहयोगी दलों स्वाभिमानी पक्ष के सदाभाउ खोट और राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जनकर को मंत्रिमंडल शामिल किए जाने की संभावना है। विस्तार में शिवसेना की भागीदारी के बारे में कोई शब्द नहीं कहा गया है जिसकी हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अनदेखी की गई।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
महाराष्ट्र: कल होगा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के मंत्रीमंडल का विस्तार
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com