त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए शांतिपूर्ण चुनाव में 93 फीसदी मतदान हुआ यानी 23,52,505 मतदाताओं ने वोट डाला।
अगरतला:

वर्ष 2008 में राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में 92.6 फीसदी मतदान हुआ था।
वाम मोर्चा को रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद है। मुख्य मुकाबला वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच है।
मुख्यमंत्री माणिक सरकार, वित्त मंत्री बादल चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री अनिल सरकार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुदीप राय बर्मन, पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन और इंडिनिजिनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा के अध्यक्ष बिजल राखांवल उन 249 उम्मीदवारों में शामिल हैं जिनकी राजनीतिक तकदीर इवीएम में सील हो गई।
पुलिस ने बताया कि खायेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बोधजंगनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक गश्ती दल ने पांच देशी बम बरामद किए। इसके अलावा राज्य के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

लेखक के बारे में
Agencies
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव, त्रिपुरा चुनाव, Tripura Elections, Manik Sarkar, Congress