विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2017

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप

रात आठ बजकर पांच मिनट पर आए 4.5 तीव्रता के भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
प्रतीकात्मक फोटो.
  • भूकंप का केंद्र द्वीप क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में था
  • रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई
  • मुख्य सचिव अनिंदो मजूमदार ने कहा- सामान्य घटना
पोर्ट ब्लेयर: केंद्र शासित अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई. एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है.

अंडमान एवं निकोबार के मुख्य सचिव अनिंदो मजूमदार ने बताया, "रात 8.05 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ."

VIDEO : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप

भूकंप का केंद्र द्वीपीय क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में था. उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र की यह बिल्कुल सामान्य घटना है. डरने की कोई बात नहीं है."
( इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthqake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com