यह ख़बर 29 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जिंदाल की गिरफ्तारी के बारे में सुनकर हक्का-बक्का रह गया कसाब

खास बातें

  • मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद कसाब ने जिंदाल के पकड़े जाने की खबर सुनते ही चौंकते हुए कहा, जिंदाल कब पकड़ा गया? गिरफ्तारी के समय उसके साथ कोई और भी था?
मुंबई:

मुंबई को दहलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब ने जब लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू जिंदाल के भारतीय अधिकारियों के गिरफ्त में आने की खबर सुनी, तो हैरान रह गया। 2008 के मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़ा गया

कसाब पाकिस्तानी नागरिक है। उसे मौत की सजा सुनाई जा चुकी है और उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला जिंदाल भी मुंबई हमले का आरोपी है।

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को जिंदाल ने हिन्दी सिखाई थी और उससे हिन्दी सीखने वालों में कसाब भी शामिल था। कसाब फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जेल के सूत्रों के मुताबिक जिंदाल के पकड़े जाने की खबर सुनते ही कसाब ने चौंकते हुए कहा, जिंदाल कब पकड़ा गया? क्या वह अकेला था? गिरफ्तारी के समय उसके साथ कोई और भी था? कसाब ने यह भी जानना चाहा कि क्या जिंदाल को मुंबई लाया जाएगा और उसे इसी जेल में रखा जाएगा।