नेपाल प्लेन क्रैश (प्रतीकात्मक)
नई दिल्ली:
यूएस-बांग्ला एयरलाइन का एक विमान सोमवार को नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) पर उतरने के बाद रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. बोम्बार्डियर डैश 8 क्यू-400 विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. तो चलिए जानते हैं भारत के पांच बड़े विमान हादसों के बारे में, जिनमें कई जिंदगियां काल के गाल में समा गईं.
नेपाल: काठमांडू एयरपोर्ट पर बांग्लादेश का यात्री विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 50 लोगों की मौत
1. पवन हंस हेलीकॉप्टर क्रैश
13 जनवरी 2018 को मुंबई के समुद्र तट पर पवनहंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हेलीकॉप्टर क्रैश में पांच ओएनजीसी के सीनियर अधिकारी समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई थी. कई दिनों तक चले विभिन्न एजेंसियों के सर्च अभियान के बाद पांच शवों को रिकवर किया गया था.
2. असम में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश
इसी साल 15 फरवरी को असम में भारतीय वायुसेना के माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हो गई थी. हालांकि, अभी तक इस दुर्घटना की वजहों का पता नहीं चला है. अभी इसकी जांच हो रही है.
3. मंगलोर प्लेन क्रैश में 158 की मौत
साल 2010 में दुबई से मंगलोर आ रहा एयर इंडिया एक्स्प्रेस विमान मैंगलोर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त चट्टना से टकराकर खाई में गिर गया था. इस हादसे में 158 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. हादसे के वक्त विमान में 160 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे. हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते एयरपोर्ट पर ये विमान मलबे में तब्दील हो गया था. इसमें 8 पैसेंजर्स चमत्कारिक ढंस से बच पाये थे.
4. अरुणाचल प्रदेश में एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर M17 V5 क्रैश
अरुणाचल प्रदेश के तवांग के नजदीक एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर M17 V5 क्रैश हुआ था. यह हादसा अक्टूबर 2017 में हुआ था. हेलीकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग पर था. इसमें सवार 7 जवानों की मौत हो गई थी. वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया था.
5. पटना प्लेन क्रैश में 55 की मौत
17 जुलाई 2000 में एक बोइंग 737-200 पटना में लैंडिग के दौरान हवाई अड्डे से दो किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 55 लोगों की मौत हो गई थी. यह दुर्घटना उस प्लेन में हुआ था, जो 20 साल पुराना था और उसी साल के अंत में रिटायर होने वााल था.
VIDEO : मुंबई के समंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nepal's Worst Plane Crash, Top 5 Plane Crashes In India