विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

कानपुर में जीका वायरस का विस्फोट : 30 नये मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 66 पर पहुंचा

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में 30 और लोगों में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला 23 अक्टूबर को सामने आया था, जब भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी इसकी चपेट में आए.

कानपुर में जीका वायरस का विस्फोट : 30 नये मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 66 पर पहुंचा
कानपुर में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों का बढ़ा ग्राफ
कानपुर:

कानपुर में 30 और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही जिले में जीका वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है. जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में 30 और लोगों में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला 23 अक्टूबर को सामने आया था, जब भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी इसकी चपेट में आए. वायुसेना केंद्र के आसपास के इलाकों में लोगों के नमूने एकत्र किये गये थे, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया था.

अय्यर ने बताया कि जीका वायरस से संक्रमित लोगों में 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं. यह वायरस मच्छरों से फैलता है. मच्छरों के नाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार के मरीजों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को चिह्नित कर उनका इलाज कर रही है.

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में 12,885 नए केस आए सामने, कल से 8 प्रतिशत ज्यादा

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिये हैं.

कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए WHO की मंजूरी 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Zika Virus, Zika Vaccine, Zika Awareness, ZIKA VIRUS IN KANPUR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com