Maharashtra corona cases update: महाराष्ट्र में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों ने उद्धव ठाकरे सरकार की चिंता बढ़ा दी है. राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 15817 नए मामले सामने आए और इस अवधि में 56 लोगों को जान गंवानी पड़ी है.यह वर्ष 2021 में महाराष्ट्र में एक दिन में दर्ज किए गए कोरोना के मामलों की सबसे बड़ी संख्या है. राहत की बात यह रही कि राज्य में शु्क्रवार को 11,344 मरीज डिस्चार्ज हुए, इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट 92.79 फीसदी पहुंच गया है.
कोविड-19 के कारण तिहाड़ जेल से मिली थी इमरजेंसी परोल, अब तक नहीं लौटे 200 कैदी
महानगर मुंबई की बात करें तो वहां शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1646 नए मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है.राज्य में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1,10,485 है, इसमें महानगर मुंबई के 11083 और ठाणे के 11, 422 एक्टिव केस शामिल हैं. पुणे में तो कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 21,788 है. महाराष्ट्र के साथ साथ देश में भी कोरोना के केसों की रफ्तार तेज हुई है. देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में जारी तेजी के बीच संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.13 करोड़ के पार पहुंच गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना के बढ़ते कहर का असर, महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई स्थगित
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 23,285 नए मामले दर्ज होने के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 1,13,08,846 हो गई है. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 117 मरीजों की वायरस के चलते मौत हुई है. देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,58,306 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 15,157 मरीज ठीक हुए हैं. इसी के साथ भारत में अब तक 1.09 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.86 प्रतिशत हो गया. दैनिक आधार पर, नए मामलों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़े हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 1,97,237 हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं