MPSC Exam 2021 Postponed: कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने सूचित किया है कि राज्य में COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण 14 मार्च को आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है. MPSC ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है.
राज्य राहत और पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है और कहा कि वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले यह परीक्षा पिछले साल अप्रैल में निर्धारित की गई थी, लेकिन COVID-19 के प्रकोप के कारण इसमें देरी हो गई थी और इस परीक्षा को एक बार फिर कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है.
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोगामार्फत १४ मार्च रोजी घेण्यात येणारी राज्य सेवा पूर्व परीक्षा-२०२० पुढे ढकलण्याचा निर्णय#mpscराज्यसेवा pic.twitter.com/IIMfQ4SaAX
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) March 11, 2021
MPSC राज्य सेवा परीक्षा असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर, डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर/ प्रोजेक्ट ऑफिसर, महाराष्ट्र शिक्षा विभाग में डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर, भूमि रिकॉर्ड में डिप्टी सुपरिटेंडेंट, राज्य उत्पाद शुल्क में डिप्टी सुपरिटेंडेंट, नायब तहसीलदार और अन्य पद के लिए आयोजित की जाएगी.
ऐसे होता है चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है. प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, 800 अंकों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी और पर्सनल इंटरव्यू 100 अंकों के लिए होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में एक जनरल स्टडी पेपर और एक सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) शामिल होगी. जनरल स्टडी पेपर में 100 प्रश्न होंगे और यह परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी. CSAT परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और यह पेपर कुल 200 अंकों के लिए होंगे. इन परीक्षाओं के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं