विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2016

भाजपा मेरी पहली और आखिरी पार्टी : शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा मेरी पहली और आखिरी पार्टी : शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)
हैदराबाद: असंतुष्ट भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि ‘भाजपा उनकी पहली और आखिरी पार्टी’ है। उन्होंने बिहार के पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें पार्टी मामलों की आलोचना करने के कारण पार्टी छोड़ने की सलाह देने के लिए निशाने पर लिया।

अभिनेता-नेता ने कहा कि उनके मन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए काफी सम्मान है। उन्होंने कहा, ‘यह कौन लोग कह रहे हैं, वही लोग जो बिहार (विधानसभा चुनाव) में मिली शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार हैं। जो खुद बाहर जाने की राह पर हैं, जो अपना चेहरा दिखाने के लायक नहीं बचे हैं। वे केवल अपनी हताशा जाहिर कर रहे हैं।’ सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इन नेताओं को पहले अपनी साख पर ध्यान देना चाहिए।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भाजपा, शत्रुघ्न सिन्हा, बिहार चुनाव 2015, BJP, Shatrughan Sinha, Bihar Assembly Poll 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com