सोशलाइट और हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) ने 17 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था. पेरिस हिल्टन ने अपने बर्थडे के मौके को खास अंदाज में मनाया था. उन्होंने अपने जन्मदिन को क्यूट जानवरों के साथ सेलिब्रेट किया था. पेरिस हिल्टन (Paris Hilton Video) ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं. पेरिस हिल्टन के इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और उनका अंदाज फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यार के साथ लेमूर और अन्य जानवरों के साथ बर्थडे ट्रिप. मुझे जानवरों से प्यार है और पिछले कुछ साल में मेरे पास कई जानवरी रहे हैं! क्या आप उन सबका नाम बता सकते हैं.'
बता दें कि हॉलीवुड का मशहूर चेहरा पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) 'हाउस ऑफ वैक्स', 'विशमैन' और 'द हॉटी एंड नॉटी' में नजर आ चुकी हैं. वे कई टीवी सीरीज में भी दिख चुकी हैं. पेरिस हिल्टन सिंगिंग भी करती हैं और उनकी एक एलबम भी रिलीज हो चुकी है. पेरिस हिल्टन होटल्स के मालिक कोनरैड हिल्टन की पोती हैं, और बहुत ही लग्जरियस लाइफ जीती हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं