Avengers Doomsday New Teaser: मार्वल की अगली बड़ी सुपरहीरो फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे को लेकर फैंस का जोश एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है. क्रिस इवान्स के स्टीव रोजर्स यानी पुराने कैप्टन अमेरिका की वापसी, सैम विल्सन के साथ उसकी मुलाकात और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम की खौफनाक एंट्री ने नए प्रोमो को खास बना दिया है. वर्ल्ड सीरीज के दौरान सामने आए इस स्पेशल प्रीव्यू में मार्वल ने एक बार फिर इशारा कर दिया है कि आने वाली जंग किसी एक सुपरहीरो के बस की बात नहीं होगी. बता दें कि फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 4600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
स्टीव रोजर्स की वापसी, अब क्या होगा सैम विल्सन का?
अवेंजर्स एंडगेम में स्टीव रोजर्स ने अपनी ढाल सैम विल्सन को सौंप दी थी. इसके बाद सैम विल्सन ने कैप्टन अमेरिका की जिम्मेदारी संभाली. ऐसे में स्टीव की वापसी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे दिलचस्प घटनाओं में से एक बन गई है. नए प्रीव्यू में क्रिस इवान्स अपने लोकप्रिय किरदार स्टीव रोजर्स के रूप में नजर आते हैं. वहीं, सैम विल्सन, ऐंट मैन यानी पॉल रूड और दूसरे सुपरहीरो की मौजूदगी पुराने और नए अवेंजर्स के बीच एक खास कनेक्शन की झलक देती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐंट मैन का यह उलझन भरा सवाल कि आखिर किसे ‘कैप' कहकर बुलाया जाए, इस मुलाकात को हल्का-फुल्का अंदाज देता है. लेकिन इस मजाक के पीछे एक बड़ा सवाल भी छिपा है. क्या स्टीव रोजर्स दोबारा कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाएंगे या उनकी वापसी किसी और बड़े मकसद से जुड़ी है? फिलहाल फिल्म की कहानी को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
मार्वल फैंस को अवेंजर्स एंडगेम का वह पल जरूर याद होगा, जब स्टीव रोजर्स थॉर का हथौडा उठाने में कामयाब हुए थे. थॉर के हथौड़े से जुड़ा यह दृश्य एमसीयू के सबसे चर्चित पलों में शामिल है. नए प्रीव्यू में स्टीव रोजर्स और थॉर की मौजूदगी इस याद को फिर ताजा करती है. क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर थॉर के किरदार में हैं.
फैंटास्टिक फोर और डॉक्टर डूम की एंट्री
इस प्रीव्यू की एक और खास बात पेड्रो पास्कल के रीड रिचर्ड्स यानी मिस्टर फैंटास्टिक की मौजूदगी है. बेसबॉल मैदान पर उनकी खास क्षमता दिखाई देती है. फैंटास्टिक फोर के दूसरे सदस्यों के साथ यह सीन सुपरहीरो की दुनिया और वास्तविक बेसबॉल सितारों को एक साथ लाता है. लेकिन माहौल तब बदल जाता है, जब डॉक्टर डूम की एंट्री होती है. आयरनमैन से दुनियाभर में लोकप्रिय रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब मार्वल की इस फिल्म में बड़े खलनायक विक्टर वान डूम की भूमिका निभा रहे हैं.
फिल्म में अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहीरो एक ऐसे खतरे का सामना करेंगे, जो उनकी दुनिया के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर सकता है. अवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और दूसरे सुपरहीरो के बीच होने वाला यह टकराव कहानी को बड़े मल्टीवर्स संघर्ष की ओर ले जाता है.
कब रिलीज होगी अवेंजर्स डूम्सडे?
एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी अवेंजर्स डूम्सडे में क्रिस इवान्स, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंतनी मैकी, पॉल रूड और सिमू लिउ समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म 18 दिसंबर 2026 को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
स्टीव रोजर्स की वापसी और डॉक्टर डूम के बढ़ते खतरे ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट में इजाफा कर दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुराने कैप्टन अमेरिका की वापसी अवेंजर्स को बचा पाएगी या इस बार मल्टीवर्स की जंग में हर सुपरहीरो को अपनी सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरना होगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं