अजय देवगन की 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म इसी नाम की मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है. अब अजय देवगन को साउथ के सुपरस्टार कार्तिक शिवकुमार यानी कार्थी ने गुड न्यूज दी है. 'कैथी' कार्थी की सबसे कामयाब फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है. इसे लेकर उन्होंने इशारा कर दिया है कि फिल्म की सीक्वल अगले साल से शुरू होने जा रहा है. कार्थी मणिरत्नम को अपना गुरु मानते हैं, हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियन सेलवन: भाग 1' का हिस्सा थे. कार्थी ने फिल्मों में अपनी यात्रा और अपनी सबसे उल्लेखनीय फिल्मों से यादगार अनुभवों के बारे में IMDb से खास बातचीत की.
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' के बारे में कार्थी ने कहा, 'कैथी निश्चित रूप से मेरे करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है. यह मेरे पास एक छोटे से विचार के रूप में आई थी लेकिन जैसे ही मैंने इसे सुना, मुझे पता था कि यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है. हमने मुख्य नायक दिल्ली को डिजाइन करने के लिए काफी शोध किया. चूंकि वह पुलिस का रक्षक बन गया था, मुझे लगता था कि उसका लुक जितना संभव हो उतना सीधा-साधा होना चाहिए. अपने रिस्च से हमें पता चला कि कैदी लोगों की नजरों में नहीं आना चाहते, इसलिए वे कभी भी व्यक्ति की आंखों में देखकर बात नहीं करते.'
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
कैथी में अपने चरित्र दिल्ली के एक वायरल खाने के दृश्य को याद करते हुए कार्थी ने कहा, 'उसको दस साल तक तीनों टाइम सांभर चावल ही खाने को मिलते थे. आखिरकार जब उसने बिरयानी खाई, तो यह इस फिल्म के लिए एक प्रतिष्ठित दृश्य बन गया. फिल्म के एक्शन, कोरियोग्राफी, निर्देशन, संगीत और भावनात्मक पहलुओं ने कैथी को एक बहुत ही यादगार फिल्म बना दिया और मुझे खुशी है कि यह इस तरह से बनी. मैं कह सकता हूं कि एक सीक्वल कार्ड पर है और उम्मीद है कि हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं