विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा की सैटर्डे पर फिर बरसी हनुमान अंश पर कृपा, 72वें दिन बदला कमाई का गणित

Hanuman Ansh Box Office: दृश्यम 3 और जेलर 2 की आंधी में हनुमान अंश पर सैटर्डे को नीम करोली बाबा की कृपा हुई, जिसके चलते फिल्म की कमाई में 72वें दिन उछाल देखने को मिला है. 

Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा की सैटर्डे पर फिर बरसी हनुमान अंश पर कृपा, 72वें दिन बदला कमाई का गणित
Hanuman Ansh Box Office: जेलर 2 और दृश्यम 3 के शोर में भी हनुमान अंश की कमाई जारी
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर 72वें दिन भी खत्म नहीं हुआ है. जबकि दृश्यम 3 और जेलर 2 जैसी फिल्में सिनेमाघरों से खूब कमाई हासिल कर रही हैं. वहीं 72वें दिन शनिवार को एक बार फिर फिल्म ने कमाई के मामले में छलांग लगाई है, जो कि 71वें दिन काफी कम हो गया था. इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन एक बार फिर बढ़ गया है, जिसे देखकर सभी हैरान है. वहीं कह रहे हैं कि यह महाराज जी की फिल्म पर कृपा है कि फिल्म की कमाई 72वें दिन भी जारी है क्योंकि फिल्म की कमाई 15 लाख तक पहुंच गई थी. 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 72 

सैकनिल्क के अनुसार, हनुमान अंश ने 72वें दिन शनिवार को 58 लाख 360 शोज से कमाए हैं, जिसमें हिंदी में 57 करोड़ और तेलुगू में 1 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. इसके बाद भारत में नेट 339.71 करोड़ और ग्रॉस 400.88 करोड़ पहुंच गया है. ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो यह 72वें दिन 10 लाख हुआ है, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 48.50 करोड़ पहुंचा है. इसके बाद हनुमान अंस का कलेक्शन 449.38 करोड़ तक पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें | 58 साल पुराना शशि-आशा का गाना, 24 घंटे में तैयार हुआ रोमांस का जादू, हिट होते ही गीतकार को मिली थी कार

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर हाल 

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने वाली दृश्यम 3 ने शनिवार को 4,137 शोज से 5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. इसके बाद नेट कलेक्शन 341.10 करोड़ और ग्रॉस 408.77 करोड़ हुआ है. वहीं ओवरसीज 2.50 करोड़ कमाने के बाद 120 करोड़ ओवरसीज ग्रॉस हुआ है. इसके साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 528.77 करोड़ हो गया है. फिल्म का बजट 120 करोड़ का बताया जा रहा है. 

जेलर 2 का कलेक्शन डे 3

हनुमान अंश को टक्कर देने इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर 2 ने दस्तक दी है, जिसने 3 दिनों में 144.05 करोड़ नेट और 169 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है. जबकि ओवरसीज 52 करोड़ का कलेक्शन तीसरे दिन किया, जिसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 321 करोड़ हो गया है. इसमें पहले दिन 59.70 करोड़, दूसरे दिन 37.10 करोड़ और तीसरे दिन 47.25 करोड़ भारत में कमाए हैं.   

यह भी पढ़ें | दिव्या भारती का 24 साल पुराना गाना, जिसपर गुरुग्राम की रामलीला में शूर्पणखा ने किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Jailer 2, Box Office, Drishyam 3, Hanuman Ansh Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com