Jailer 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 के तूफान ने दस्तक दे दी है, जिसमें थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत (Thalivar Rajinikanth) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन देखने को मिला है. वहीं मोहनलाल (Mohanlal), विद्या बालन (Vidya Balan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे सितारों के कैमियो ने इस फिल्म पर चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फर्स्ट डे पर इतना प्यार मिला कि भारत में 50 करोड़ (Jailer 2 India Collection) तो दुनियाभर में 125 करोड़ तक (Jailer 2 Worldwide Collection) कमाई का आंकड़ा पहुंच गया. इतना ही नहीं जेलर 2 ने ओपनिंग कलेक्शन (Jailer 2 Opening) से 14 फिल्मों को ढेर कर दिया, जिसमें अजय देवगन की दृश्यम 3 से लेकर इरुमुड़ी का नाम शामिल है.
जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ जेलर 2 ने नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ का रहा है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ तक पहुंचा, जिसके साथ वर्ल्डवाइड कमाई 125.25 करोड़ रही है.
जेलर 2 का अन्य भाषाओं में कलेक्शन
थलाइवा रजनीकांत की जेलर 2 4 भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसने तमिल वर्जन में फिल्म ने 43.35 करोड़ कमाए हैं. वहीं तेलुगू वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 12.50 करोड़ पहुंचा है. हिंदी में फिल्म 3.50 करोड़ ही कमा पाई है. जबकि कन्नड़ वर्जन ने सिर्फ 35 लाख का कलेक्शन पहले दिन हासिल किया है.
यह भी पढ़ें | जैकी श्रॉफ का पुणे वाला 44000 स्क्वायर फीट में बने फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, फल सब्जियों की करते हैं खेती
14 फिल्मों को जेलर 2 ने किया ओपनिंग से ढेर
दृश्यम 3- 95 करोड़ वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी. जबकि भारत में आंकड़ा 66.75 करोड़ था.
2. इरुमुड़ी- 15.30 करोड़
3. द ओड़िसी- 17.40 करोड़
4. बेथलहम कुटुंब यूनिट- 4.9 करोड़
5. आडु 3- 6.03 करोड़
6. डकैत-6.55 करोड़
7. आवारापन 2- 22 करोड़
8. राजा शिवाजी - 11.35 करोड़
9. भूत बंगला- 12.25 करोड़
10. वेलकम टू द जंगल- 19 करोड़
11. कॉकटेल 2- 13.50 करोड़
12. खलीफा- 5.35 करोड़
13. अल्फा - 9.25 करोड़
14. धमाल 4- 14 करोड़
यह भी पढ़ें | Jailer 2 Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर 2, जानें कैसी है रजनीकांत की 10 कैमियो वाली फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं