विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2024

ब्रश करने के बाद भी रहता है दांतों में पीलापन, तो इस फल के छिलके में ये चीज मिलाकर रगड़ें, चमकने लगेंगे आपके दांत

Danto Ko Safed Karne Ke Gharelu Upay: दांतों का पीलापन दूर करने के लिए केले का छिलका एक कारगर घरेलू नुस्खा है. यहां जानिए कि दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए इस फल का इस्तेमाल कैसे करें.

ब्रश करने के बाद भी रहता है दांतों में पीलापन, तो इस फल के छिलके में ये चीज मिलाकर रगड़ें, चमकने लगेंगे आपके दांत
Danto Ko Safed Kaise Kare: केले का छिलका दांतों को चमकाने में मदद कर सकता है.

Banana Peel for White Teeth: हमारा खानपान इतना बिगड़ चुका है कि दांतों को ब्रश करने के बाद भी हम सफेद और चमकदार नहीं रख पाते हैं. दांतों का पीलापन अक्सर शर्मिंदगी का कारण बनता है और लोग मुस्कुराने से कतराते हैं. हम सभी चाहते हैं कि हमारे दांत सफेद, साफ और चमकदार हों, लेकिन अक्सर दांतों में पीलापन एक आम समस्या बन जाती है. दांतों की सही तरीके से देखभाल और रोज ब्रशिंग करने के बावजूद भी दांतों का पीलापन जाने का नाम नहीं लेता. अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. खासतौर पर एक फल का छिलका, जो आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से चमकाने में मदद कर सकता है.

दातों को चमकाने के लिए केले के छिलके का उपयोग |  Banana Peel Use To Whiten Your Teeth

केला, न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है बल्कि इसके छिलके में भी कई लाभदायक गुण होते हैं. केले के छिलके में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम और अन्य मिनरल तत्व दांतों पर रगड़ने पर पीलापन हटाने में सहायक होते हैं. केले के छिलके का इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है.

यह भी पढ़ें: कान का मैल निकालने का गजब आयुर्वेदिक तरीका, चुटकियों में बाहर निकल आएगा कान का सारा कचरा

पीलापन हटाने के लिए केले के छिलके का उपयोग कैसे करें?

  • एक पका हुआ केला लें और उसका छिलका निकाल लें.
  • छिलके के अंदर वाले भाग को अपने दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें.
  • इसे 2-3 मिनट तक दांतों पर मलें और फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें.

बेकिंग सोडा के साथ केले का छिलका

आप केले के छिलके को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक प्रभावी मिश्रण है जो दांतों की सफेदी को बढ़ाने में कारगर है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • केले के छिलके का टुकड़ा लें और उस पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़क दें.
  • इस मिश्रण को हल्के हाथों से दांतों पर मलें.
  • कुछ मिनट तक इसे दांतों पर रगड़ने के बाद पानी से धो लें.

नींबू का रस और छिलके का मिश्रण

नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है जो दांतों की सतह पर जमी पीली परत को हटाने में मदद करता है.

सावधानी: हालांकि इस उपाय का बहुत ज्यादा उपयोग करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान भी पहुंच सकता है. इसीलिए इस नुस्खे का हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही उपयोग करें.

यह भी पढ़ें: करी पत्ता में क्या मिलाकर लगाने से बाल जल्दी लंबे होने लगते हैं? ये घरेलू नुस्खा पलट देगा बालों की काया

दांतों के पीलापन दूर करने के लिए अन्य टिप्स:

ऑयल पुलिंग: नारियल तेल से कुल्ला करने पर भी दांतों के बैक्टीरिया दूर होते हैं और सफेदी बढ़ती है.
बैलेंस डाइट: शुगर और जंक फूड से बचें और ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें.
दांतों की सफाई: दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और माउथवॉश का उपयोग करें.

दांतों के पीलापन को दूर करने के लिए केले के छिलके का उपयोग एक प्रभावी और सरल उपाय है. इसके साथ ही नियमित देखभाल और साफ-सफाई बनाए रखने से आप अपने दांतों की प्राकृतिक चमक को बरकरार रख सकते हैं. तो अगली बार जब आप दांतों के पीलापन से परेशान हों, तो इस आसान घरेलू नुस्खे को आजमाएं.

क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भन‍िरोधन के बेस्‍ट तरीके...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yellow Teeth Cleaning Remedy, Baking Soda Banana Peel Teeth Whitening, Yellow Teeth Kaise White Kare, Dant Safed Kanrne Ka Tarika, Dant Chamkane Ka Gharelu Tarika, Danto Ko Safed Karne Ke Gharelu Upay, Banana Peel Home Remedy For Yellow Teeth, Dant Safed Karne Ka Gharelu Tarika, Teeth Whitening With Banana Peel, Natural Teeth Cleaning Methods, Remove Yellow Stains From Teeth, Home Remedies For White Teeth, Kele Ke Chilke Se Dant Chamkane Ka Tarika, DIY Teeth Whitening Tips, Natural Dental Care Remedy, Whitening Teeth At H
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com