Diabetic retinopathy: डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी से आंखों की रोशनी जाने का खतरा हो सकता है. अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो मरीज सदैव के लिए आंखें खो देता है. डॉक्टर इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं. जब डायबिटीज के मरीजों की शुगर कंट्रोल में नहीं रहती, तो यह समस्या होती है. इसका पता लगते-लगते मरीज आंखों की रोशनी खो चुके होते हैं. इस अवस्था में रेटिना के ब्लड वेसल्स प्रभावित हो जाते हैं, जिससे विजन लॉस होता है. इसलिए मधुमेह के रोगियों को इस बारे में सतर्क रहना चाहिए और इसके लक्षण दिखें तो उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.
क्यों होती है डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy Reason)
जब डायबिटीज के किसी मरीज के खून में शुगर लेवल लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है तो उसका असर आंखों को पोषण देने वाली छोटी नसों पर होता है और उसमें रुकावट पैदा हो सकती है. आंखों के पास ब्लड सप्लाई ठीक नहीं हो पाती. इसक कारण रेटिना पर असर पड़ता है, और रेटिना खराब होने लगता है. अगर समय पर इलाज न हो तो ये अंधेपन का कारण बन सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षण (Diabetic Retinopathy Symptoms)
डॉक्टर्स कहते हैं कि मरीज को दृष्टि में बदलाव दिख सकता है. जैसे नजर कमजोर होना. विजन में मकड़ी के जाले जैसे दिख सकते हैं. आंखों में धब्बे दिख सकते हैं. अगर किसी को चश्मा लगा है तो उसका नंबर अचानक बढ़ जाना, सफेद या काला मोतियाबिंद, आंखों में संक्रमण, रेटिना से खून का दिखना.
कैसे करें बचाव (Diabetic Retinopathy Cure)
डॉक्टर्स कहते हैं कि इस स्थिति से बचाव के लिए सबसे पहले शुगर के मरीज अपनी शुगर कंट्रोल में रखें. समय-समय पर आंखों की जांच करते रहें. आंखों में दर्द हो या जाला सा दिखे तो डॉक्टर से जांच कराएं. सबसे बेहतर तो यही है कि अगर डायबिटीज है तो आंखों की जांच हर महीने करवा लें. उपरोक्त कोई लक्षण दिखाई दे तो उसे इग्नोर ना करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं