Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियों का सेवन करने के फायदे.
Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियां जो अपने आप में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुणों से भरपूर हैं. कई बीमारियों को नेचुरली तरीके से निजात पाने में मदद कर सकते हैं. नीम के पत्तों को आर्युवेद में भी बेहद फायदेमंद बताया गया है. इसका सेवन स्किन से जुड़ी कई समस्याओं, स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है. इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में रामबाण माना जाता है. अगर आप रोजाना 15 दिनों तक खाली पेट नीम के 3 पत्तों का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत पर क्या असर डालता है आइए जानते हैं.
15 दिनों तक खाली पेट नीम की पत्तियां खाने से क्या होता है? (What happens if you eat neem leaves on an empty stomach for 15 days?)
- 14 दिनों तक लगातार खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. इसके साथ ही इसका सेवन पेट में जमा गंदगी को साफ करने, ब्लड को प्यूरीफाई करने चेहरे के दाग-धब्बों और पिंपल्स को दूर करने में मदद कर चेहरे को ग्लोइंग बनाता है.
- नीम के पत्तों में पाए जाने वाले नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग गुण भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है. खाली पेट इनका सेवन लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है.
- अगर आप 15 दिनों तक लगातार खाली पेट 3 नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं तो ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
- नीम के पत्तों में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह से आने वाली बदबू, मसूड़ों में सूजन और कैविटी को दूर करने में भी मदद कर सकता है.
- इसका रोजाना 15 दिनों तक खाली पेट सेवन डाइजेशन को बेहतर बनाकर पेट की गैस, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
- खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Neem Leaves Health Benefits, Neem Leaves Benefits, What Happens When You Eat Neem Leaves Empty Stomach Every Morning, Neem Ki Patti Khali Pet Khane Se Kya Hoga, Lifestyle