विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

पानी पीना सेहत के लिए ज़रूरी, लेकिन ज्यादा पानी बन सकता है ज़हर – जानिए कैसे

Jyada Pani Pine ke Nuksan: पानी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है और ऐसा कहा भी जाता है कि जल ही जीवन है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हम ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने लगें, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

पानी पीना सेहत के लिए ज़रूरी, लेकिन ज्यादा पानी बन सकता है ज़हर – जानिए कैसे
ज्यादा पानी का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

Jyada Pani Pine ke Nuksan: पानी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है और ऐसा कहा भी जाता है कि जल ही जीवन है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हम ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने लगें, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आजकल बहुत से लोग सोचते हैं कि जितना ज़्यादा पानी पिएंगे, उतना अच्छा रहेगा. लेकिन ऐसा करना कभी-कभी नुकसानदायक भी हो जाता है, जिससे शरीर में कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी और कई परेशानियां शुरू हो सकती हैं. यहाँ हम जानेंगे कि ज्यादा पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं और कितना पानी पीना सही माना जाता है. 

जरूरत से ज़्यादा पानी पीना क्यों गलत है?

पानी पीना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि पानी हमारे शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाता है, लेकिन जब हम बिना प्यास के बहुत ज़्यादा पानी पीते हैं, तो यह शरीर का बैलेंस बिगाड़ देता है. शरीर में पानी और नमक (सोडियम) का संतुलन बना रहना जरूरी होता है क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने से ये संतुलन बिगड़ जाता है.

ज्यादा पानी पीने के नुकसान (Harmful effects of drinking too much water)

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया महिलाओं के लिए वरदान से कम नही है शिलाजीत का सेवन, जानिए किसे कैसे है खाना

1. ओवरहाइड्रेशन 

जब कोई व्यक्ति एक दिन में जरूरत से कहीं ज़्यादा पानी पी लेता है, तो इसे ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है. इससे खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी, घबराहट और चक्कर जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

2. दिमाग पर असर 

जब शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है उसके कारण दिमाग की कोशिकाएं सूज जाती है  जिससे सरदर्द , चक्कर , ध्यान न लगना और बेहोशी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है . 

3. उल्टी और पेट खराब होना 

ज्यादा पानी पीने से पेट में असहजता हो सकती है. पेट फूलना, मितली आना और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि शरीर अब पानी को और नहीं संभाल पा रहा है इनके कारण उल्टी आदि का सामना करना पड़ सकता है.

4. किडनी पर दबाव बढ़ना

किडनी का काम है शरीर से पानी और जहरीले तत्वों को छानकर बाहर निकालना.अगर आप बार-बार ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे उसका काम धीमा या प्रभावित हो सकता है.

5. थकान और कमजोरी 

पानी की ओवरडोज शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है . इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी, शरीर भारी लगना और थकावट महसूस होती है, भले ही आप आराम कर चुके हो . 

कितना पानी पीना सेहत के लिए सही है?

हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है. आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पीना काफी होता है. गर्मी में थोड़ी मात्रा बढ़ सकती है. इसकेे अलावा आप कितने पानी का सेवन कर रहे हैं ये आपकी फिजिकल एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Overdose Side Effects, Jyada Pani Pine Ke Nuksan, What Happens If You Drink Too Much Water, Drinking Too Much Water Side Effects, Water Overdose Symptoms, Overhydration Risks, Water Intoxication Explained
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com