विज्ञापन

नवरात्रि व्रत में वजन कम कैसे करें, इन 5 चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन!

Falahar Mistakes: फलाहार करते समय क्या, कब और कितनी मात्रा खाना चाहिए, इन बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 आम गलतियां जो व्रत के दौरान आपका वजन बढ़ा सकती हैं.

नवरात्रि व्रत में वजन कम कैसे करें, इन 5 चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन!
Healthy Fasting During Navratri

Falahar Mistakes: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, इस दौरान भक्‍त मां दुर्गा की आराधना करते हैं और पूरे नौ द‍िनों तक व्रत रखते हैं, लेकिन फलाहार  के समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो उनका वजन कम करने की बजाय बढ़ा सकता है. ऐसे में फलाहार करते समय क्या, कब और कितनी मात्रा खाना चाहिए, इन बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 आम गलतियां जो व्रत के दौरान आपका वजन बढ़ा सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सिर्फ आलू खाना: व्रत के समय आलू की सब्जी, आलू के चिप्स या आलू का फराली चिवड़ा का सेवन करना आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं पूरा दिन आलू खाना आपके बढ़ते वजन का कारण बन सकता है. जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ा सकता है.

तली हुई चीजें: व्रत में साबूदाना वड़ा, कुट्टू के पकोड़े, सिंघाड़े के चीले जैसे तले हुए आइटम बहुत खाए जाते हैं. बता दें जिन्हें आप हेल्दी स्नैक्स समझकर खा रहे हैं, वे कैलोरी में ज्यादा, फाइबर में कम और फैट से भरपूर होता है. ज्यादा मात्रा में इन्हें खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

कम पानी पीना: व्रत के दौरान लोगों का पानी का इंटेक कम हो जाता है, जो चक्कर, सिरदर्द और कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है. वहीं, डिहाइड्रेशन से शरीर फैट बर्न नहीं कर पाता और पानी की कमी को भूख समझकर ज्यादा खाने को प्रेरित करता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

साबूदाना को हेल्दी समझ लेना: साबूदाना जिसे अक्सर हल्का और हेल्दी समझ लिया जाता है. इसमें कैलोरी ज्यादा होती है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन आपके बढ़ते वजन का कारण बन सकता है. इसलिए, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो साबूदाना का सेवन कम मात्रा में ही करें. इसे ज्यादा खाने से शरीर मोटापे का शिकार बन सकता है.

ज्यादा फल खाना: फल सेहतमंद तो होते हैं, लेकिन उनमें कैलोरी भी होती है. फलों का अधिक सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा अधिक हो सकती है, जिससे शारीरिक गतिविधि के साथ संतुलन बनाए रखने पर वजन बढ़ सकता है. इसके अलावा, फलों में शुगर की मात्रा अधिक होने से भी वजन बढ़ सकता है. 

इसे भी पढ़ें: World Tuberculosis Day: 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी? कहीं ये टीबी का सिग्नल तो नहीं... ऐसे पहचानें खतरे की घंटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Fasting Mistakes, Navratri Vrat Me Weight Loss Kaise Kare, Jyada Aalu Khane Ke Fayde Aur Nuksan, Sabudana Khane Ke Nuksan, Kam Pani Pine Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com