विज्ञापन

शिल्पा शिंदे को परिवार से मिली नफरत, बीमार हालत में भाई ने घर से निकाला, देखती रही मां लेकिन कुछ न कहा

शिवांगी जोशी के बाद जब सीक्रेट रिवील करने की बारी शिल्पा शिंदे की आई तो उन्होंने जिंदगी का एक ऐसा चैप्टर खोला कि हर कोई सुनकर हैरान रह गया.

शिल्पा शिंदे को परिवार से मिली नफरत, बीमार हालत में भाई ने घर से निकाला, देखती रही मां लेकिन कुछ न कहा
शिल्पा शेट्टी के सीक्रेट ने नम कर दी सबकी आंखें
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जब से लॉकअप सीजन-2 में गई हैं तब से लगातार सुर्खियों में हैं. कभी उनके क्लैश तो कभी कलेश शिल्पा सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस में बिताए दिन उन्हें रियलिटी शो की अच्छी ट्रेनिंग देकर गए हैं. अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं लेकिन वजह किसी से झगड़ा नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक खुलासा है जिसने सभी को हैरान कर दिया. शिल्पा ने अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक चैप्टर को सबके सामने रखा और लॉकअप में अपने साथियों और नेटिजन्स को इमोशनल कर दिया.

शिल्पा शिंदे का सीक्रेट सुन नम हो गई सबकी आंखें

हाल के एपिसोड में शिल्पा शेट्टी को अपना एक सीक्रेट रिवील करने को कहा गया. दरअसल उनसे पहले शिवांगी जोशी अपना सीक्रेट रिवील कर चुकी थीं और अब रिस्क शिल्पा शिंदे पर था. अपना दर्दभरा पास्ट याद करते हुए शिल्पा ने कहा, लोग फैमिली फैमिली बोलते हैं. लोगों के पास फैमिली नहीं होती और मेरे पास फैमिली होते हुए भी मैं अनाथ हूं मैं कोई सिम्पैथी पाने की कोशिश नहीं कर रही हूं. मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं जब भी आती हूं और करजत मेरा दूसरा घर था लेकिन अब वो मेरा पहला घर है. क्योंकि मैं मुंबई छोड़ ही दिया है.

शिल्पा ने कहा, तीन साल हो गए. मेरे कंधे की सर्जरी हुई थी और मेरा भाई मेरी भाभी की बातों में आ चुका था. मेरी मां पर मेरे भाई का असर था. मेरी सर्जरी के पांचवे दिन मुझे अपना घर छोड़ने पर मजबूर किया गया. अब आप पूछेंगे कि क्या वे इतने बुरे हैं कि तुम्हें घर से निकाल दिया? नहीं...हालात ही ऐसे बनाए गए कि मुझे निकलना पड़ा क्योंकि मेरे लिए सेल्फ रिस्पेक्ट बहुत बड़ी चीज है. मैंने रात को 11 बजे घर छोड़ा था. मेरी मां ने मुझे नहीं रोका क्योंकि वह पूरी तरह से मेरे भाई की बातों में आ चुकी थी.

यह भी पढ़ें: बादशाह की दूसरी शादी भी फेल! पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पति की पावर से डरी इसलिए अब तक चुप रही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, Shilpa Shinde Age, Lockupp 2, Shivangi Joshi, Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com