Electrolysis Foot Bath Benefits: एक्स्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न केवल अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहती हैं, बल्कि फैंस की भी फिक्र करती हैं. हेल्थ टिप्स हो या कोई नई जानकारी देने में वह देर नहीं करती हैं. इस बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ करती नजर आईं. फुट बाथ न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है. इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ, डिटॉक्स." वहीं, शेयर की गई तस्वीर में शिल्पा इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ के दौरान हाथ में किताब लेकर पढ़ती नजर आईं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में यूरिक एसिड कम करने के 5 तरीके, जोड़ों का दर्द, अकड़न और सूजन से मिलेगी राहत
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ क्या है?
डिटॉक्सिफिकेशन फुट बाथ, जिसे फुट डिटॉक्स या आयनिक क्लींजिंग के नाम से भी जाना जाता है, यह प्रक्रिया काफी फायदेमंद मानी जाती है. यह शरीर को डिटॉक्स करती है.
फुट बाथ इलेक्ट्रोलिसिस के जरिए पानी में पॉजिटिव और नेगेटिव आयन बनाती है. टब में आयन चार्ज होते हैं, जो शरीर में जमी गंदगी को बेअसर कर शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं, इसलिए पानी का रंग बदल जाता है. नमक के पानी के घोल से भरे इलेक्ट्रिकल बाथ में पैर रखकर कुछ समय तक बैठा जाता है. इस प्रक्रिया में 30 से 40 मिनट तक का समय लगता है. हालांकि, जिनके पैर में किसी तरह की एलर्जी या घाव हैं, विशेषज्ञ उन्हें फुट बाथ की सलाह नहीं देते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, भागमभाग वाली दुनिया में थकान और दर्द आम सी बात बन चुकी है, ऐसे में शरीर के तनाव को दूर करने और दर्द में राहत पाने के लिए यह सुरक्षित और प्रभावी तरीका है.
यह भी पढ़ें: बाहर निकला पेट अंदर करने के लिए अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें, जल्द दिखने लगेगा असर
आयोनिक फुट बाथ के फायदे
इससे कई लाभ मिलते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि फुट बाथ से माइग्रेन और सिरदर्द, तनाव से राहत मिलती है. स्किन में ग्लो आता है. शरीर की एनर्जी बढ़ती है. अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है, तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है. यही नहीं, इससे मांसपेशियों या जोड़ों के दर्द और सूजन में भी राहत मिलती है.
कैसे काम करता है आयोनिक फुट बाथ?
बाथ टब में पानी, नमक और इलेक्ट्रिक करंट छोड़कर एनर्जी पैदा की जाती है, जो डिटॉक्स में मदद करती है. 30 से 40 मिनट में टब के पानी का रंग बदल जाता है. रंग में यह बदलाव उसमें स्थित मेटल की प्लेट्स के ऑक्सीकरण के कारण होता है, जो पानी में मौजूद तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और शरीर से गंदगी को निकालते हैं.
Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं