विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2025

पेट नहीं होता है साफ, बनी रहती है गैस, तो दही में मिलाकर खा लें ये चीज, गंदगी निकलेगी बाहर गैस हो जाएगी गायब

Pet Kaise Saaf Kare: आपके किचन में पाया जाने वाला दही, अजवाइन और काला नमक ये तीनों ही चीजें खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.

पेट नहीं होता है साफ, बनी रहती है गैस, तो दही में मिलाकर खा लें ये चीज, गंदगी निकलेगी बाहर गैस हो जाएगी गायब
Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay: पेट साफ करने के कारगर घरेलू उपाय.

Pet Saaf Karne ke Gharelu Upay: अक्सर लोगों को पेट में गैस बनने और पेट के सही से साफ ना होने की समस्या हो जाती है. अगर पेट सही से साफ नहीं होता है तो पेट में गैस, कब्ज और अपच की समस्या बनी रहती है. बहुत से लोग सवाल करते हैं कि पेट कैसे साफ करें? पेट साफ करने के उपाय, पेट की गंदगी साफ करने के घरेलू उपाय आदि. अगर आप भी पेट में गैस बनने और पेट साफ ना होने जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तों इस समस्या को दूर करने के लिए आपके काम आ सकता है एक देसी नुस्खा. ये पेट को साफ करने के साथ ही गैस बनने की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकता है.

पेट साफ करने और गैस से राहत दिलाने का कारगर उपाय (Effective Remedy For Clearing Stomach and Bloating)

आपके किचन में पाया जाने वाला दही, अजवाइन और काला नमक ये तीनों ही चीजें खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं और अजवाइन में थाइमोल पाया जाता है. ये दोनों ही पेट की परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. वहीं काला नमक गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है. दही में अजवाइन और काला नमक मिलाकर इसका सेवन करने गैस और अपच जैसी समस्या से भी राहत मिलती है.

World Health Day: Dr. Naresh Trehan ने बताए 100 साल तक जीने के तरीके | Heart Disease से कैसे बचें

कैसे करें सेवन

  • 1 कटोरी दही
  • 1 टेबलस्पून अजवाइन
  • स्वादानुसार काला नमक

एक कटोरी दही लें और उसमें काला नमक और हल्की सी भुनी हुई अजवाइन लगाकर उसका सेवन करें. आप इसको खाने के बाद या फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं. 

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Ki Gandagi Saaf Karne Ke Gharelu Upay, Stomach Cleaning Home Remedies, Curd And Jaggery, Home Remedies For Constipation Relief, Pet Kaise Saaf Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com