अगर आपको कुछ खाने या कोई लिक्विड पीते समय गले में दर्द होता है, तो इसके लिए एक टर्म है, ओडिनोफैगिया (Odynophagia). यह कई हेल्थ कंडीशन की वजह से हो सकता है. ओडिनोफैगिया होने पर आपको अपने मुंह, गले या खाने की नली में दर्द महसूस हो सकता है. कुछ मामलों में यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि आपकी पीठ या छाती तक फैल सकता है. जब किसी को सर्दी या गले में खराश होती है तो कुछ समय के लिए यह समस्या हो सकती है. लेकिन, जो ओडिनोफैगिया लंबे समय तक रहता है वह GERD (Gastroesophageal reflux disease), या कुछ मामलों में कैंसर का भी संकेत हो सकता है.
इसलिए इस समस्या को हल्के में ना लें. निगलने में दर्द होना (Painful swallowing) अपने आप में गंभीर समस्या नहीं है. लेकिन, अगर ये समस्या कई हफ्तों तक बनी रहती है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या सौंफ का पानी पीने से वजन कम होता है? जानिए इस अद्भुत पानी के शानदार फायदे
ओडिनोफैगिया के सबसे आम कारण क्या हैं? (Most Common Causes of Odynophagia?)
कई मामलों में, ओडिनोफैगिया आम बीमारियों (common ailments ) की वजह से होता है जैसे:
- सर्दी (Cold)
- फ्लू (Flu)
साइनस इन्फेक्शन (Sinus infections)
अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको ओडिनोफैगिया होने की ज्यादा संभावना होती है.
केयर एंड ट्रीटमेंट (Care and Treatment)
इस समस्या का इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है, यानी किस वजह से ये समस्या हुई है. डॉक्टर कारण का पता लगाने के लिए टेस्ट करते हैं और फिर उस आधार पर, वे दवाएं देते हैं या कुछ मामलों में सर्जरी की सलाह दे सकते हैं.
ओडिनोफैगिया की दवाएं (Odynophagia Medications)
निगलने के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए कई अलग-अलग दवाएं दी जा सकती हैं. आपको ये समस्या क्यों हुई उसका कारण जानने के बाद डॉक्टर ये दवाएं लिख सकते है:
यह भी पढ़ें: ये 6 संकेत जो बताते हैं कि आप बहुत ज्यादा नमक खा रहे हैं, क्या आप जानते हैं?
- एंटीबायोटिक
- एंटी फंगल (फंगल इन्फेक्शन के इलाज के लिए)
- H2 ब्लॉकर्स ( पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा कम करने वाली दवाएं)
- प्रोटॉन-पंप इनहिबिटर्स (पेट में एसिड के उत्पादन को कम करने वाली दवाएं)
- थ्रोट स्प्रे
ओडिनोफैगिया के घरेलू इलाज? (Home remedies for Odynophagia?)
कई मामलों में, ओडिनोफेगिया अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन उस दौरान ये घरेलू उपचार (home remedies) आपके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं:
- चाय या सूप जैसे गर्म पेय
- गर्म नमक के पानी से गरारे करें
- खूब आराम करें
- गले की गोलियां चूसें.
दर्द में राहत के लिए एसिटामिनोफेन या इबुप्रोफेन जैसी ओवर-द-काउंटर पेन रिलीवर ले सकते हैं.
डॉक्टर के पास कब जाएं (When to see a doctor)
ज्यादातर मामलों में, यह समस्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती, कुछ दिनों में ठीक हो जाती है. लेकिन अगर घरेलू उपचार आजमाने पर भी कोई इम्प्रूवमेंट नहीं हुआ है या आपका दर्द दो सप्ताह से ज्यादा समय तक बना रहता है, तो इसका मतलब है कि डॉक्टर को दिखाने का समस आ गया, बिलकुल भी लापरवाही न करें. एक छोटी सी समस्या किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती है.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं