Muh Sukhne Ke Gharelu Upay: गर्मियों के मौसम में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, क्योंकि इस समय पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसके साथ ही मुंह का सूखना भी एक आम समस्या बन जाती है. अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो एक साधारण समाधान है पानी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर पीना. ये न सिर्फ आपको ताजगी देगा बल्कि सेहत को भी चमत्कारिक फायदे मिलेंगे. इसके साथ ही शरीर को भी हाइड्रेट रखेगा. आइए यहां जानिए कि आप बार-बार मुंह सूखने की समस्या को कैसे ठीक करें.
यह भी पढ़ें: आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाने के लिए ये 5 काम करना आज ही छोड़ दें
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बार-बार क्यों सूखता है मुंह? (Dry Mouth Reasons)
डिहाइड्रेशन: गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी की कमी हो जाती है, जिससे मुंह सूखने लगता है.
खान-पान: नमकीन और मसालेदार भोजन के सेवन से शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत हो सकती है.
तापमान: गर्म मौसम में ज्यादा तापमान के कारण शरीर में पानी की खपत बढ़ जाती है.
मुंह की तरलता बनाए रखने के लिए पानी में ये चीज मिलाकर पिएं
नींबू और शहद: एक गिलास पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से आपको ताजगी मिलती है. यह शरीर को हाइड्रेट करता है और आपको ऊर्जा प्रदान करता है.
पुदीने की पत्तियां: पानी में पुदीने की पत्तियां मिलाकर पीने से न केवल मुंह में ठंडक महसूस होती है, बल्कि यह पाचन को भी बेहतर करता है.
गुलकंद: गुलाब के पत्तों से बना गुलकंद गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसे पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है.
जीरा पानी: जीरा को उबालकर पानी में मिलाने से यह शरीर को ठंडा करता है और पाचन तंत्र को सही रखता है.
तुलसी के पत्ते: तुलसी के पत्तों का पानी गर्मियों में ताजगी और प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें: सुबह कुल्ला करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू, तो ब्रश करने के बाद चबा लें ये चीज
इन बातों का भी ध्यान रखें
- दिनभर छोटे-छोटे अंतराल में पानी पीते रहें.
- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए फलों का रस और नारियल पानी का सेवन करें.
- बहुत ज्यादा मसालेदार और नमकीन खाने से बचें.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं