विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2025

लटकने लगी है आपकी स्किन, तो अपनाएं ये कारगर घरेलू उपाय, आएगी चेहरे पर कसावट

Dheeli Skin Tight Kaise Kare: कई लोगों की स्किन कम उम्र में ही लटकने लगती है, जो कि बुढ़ापे का संकेत है. लटकती त्वचा को टाइट करने के लिए घरेलू उपायों को अपनाना बहुत ही आसान और असरदार तरीका है. यहां कुछ तरीके हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं.

लटकने लगी है आपकी स्किन, तो अपनाएं ये कारगर घरेलू उपाय, आएगी चेहरे पर कसावट
Loose Skin Ko Tight Kaise Kare: कुछ घरेलू उपाय स्किन की कसावट को वापस ला सकते हैं.

How To Tighten Face Skin Naturally: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा में लचीलापन कम होने लगता है, जिससे स्किन लटकने लगती है. उम्र बढ़ने के अलावा तेज वजन घटाने, तनाव और सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभाव से भी त्वचा ढीली हो सकती है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू उपाय आपकी स्किन की कसावट को वापस ला सकते हैं. बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि चेहरे की स्किन को टाइट कैसे करें या चेहरे पर कसावट लाने के उपाय क्या हैं? अगर आप भी लटकती स्किन को टाइट करने के घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो यहां हम कुछ कारगर नुस्खे बता रहे हैं जो आपके लिए चमत्कार कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो चेहरे पर कसावट लाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

चेहरे पर कसावट लाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे | Try These Home Remedies To Tighten Your Face

1. एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा के गुण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को स्फूर्ति और कसावट देते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से न केवल स्किन की लचीलापन बढ़ती है, बल्कि यह त्वचा को हाइड्रेट भी करता है.

उपाय:

  • ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें.
  • इसे नियमित रूप से करने से स्किन पर कसावट आएगी.

2. दही और शहद (Yogurt and Honey)

दही और शहद का मिश्रण त्वचा को पोषण देने और कसावट लाने के लिए बहुत फायदेमंद है. दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को नरम बनाता है, जबकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को फिर से जवां बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पीले दांतों को चमकाना चाहते हैं, तो टूथपेस्ट में ये चीज मिलाकर करें ब्रश, मोती जैसे साफ दिखने लगेंगे आपके दांत

उपाय:

  • एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
  • 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें. यह उपाय त्वचा को ताजगी और कसावट देने में मदद करता है.

3. संतरा का रस (Orange Juice)

संतरा विटामिन सी का खजाना होता है, जो त्वचा को न केवल ताजगी प्रदान करता है, बल्कि कसावट भी लाता है. यह त्वचा की कोलेजन को बढ़ाता देता है, जिससे स्किन लचीली और सख्त बनी रहती है.

उपाय:

  • ताजे संतरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाएं.
  • 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.
  • इसे नियमित रूप से करने से फर्क नजर आएगा.

4. कपूर और नारियल तेल (Camphor and Coconut Oil)

कपूर और नारियल तेल का मिश्रण त्वचा की कसावट बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है. कपूर त्वचा के पोर्स को बंद करता है और नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है.

यह भी पढ़ें: महंगे ड्राईफ्रूट्स की बजाय खाएं ये सस्ता मेवा, काजू, बादाम से भी ज्यादा देगा फायदे, बस इस तरीके से करें सेवन

उपाय:

  • कुछ बूंद कपूर के तेल की नारियल तेल में मिलाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें.
  • इसे रातभर छोड़ दें और अगले दिन धो लें.

5. खीरे का रस (Cucumber Juice)

खीरे का रस त्वचा को ठंडक और सुकून देता है. यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने के लिए भी कारगर है और त्वचा की कसावट बढ़ाता है.

उपाय:

  • एक ताजे खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें.
  • इस रस को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • बाद में धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा में कसावट महसूस होगी.

6. नीम का पेस्ट (Neem Paste)

नीम में एंटी-एजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा की लटकन को कम करने में मदद करते हैं. यह स्किन को स्वस्थ और ताजगी प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं? जानिए कैसे आएगी फेस पर कुदरती चमक

उपाय:

  • नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं.
  • 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें.

7. विटामिन E (Vitamin E)

विटामिन ई त्वचा के लिए एक चमत्कारी तत्व है. यह त्वचा की कोशिकाओं को रिजनरेट करता है और कसावट लाने में मदद करता है.

उपाय:

  • विटामिन ई कैप्सूल को फोड़कर उसका तेल निकालें.
  • इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर छोड़ दें.
  • इसे नियमित रूप से करने से त्वचा में कसावट आएगी.

8. अखरोट और दूध (Walnut and Milk)

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं, जबकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को कसाव और नमी देता है.

उपाय:

  • एक चम्मच पीसें हुए अखरोट को दूध में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें.
  • इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें.

Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loose Skin Ko Tight Kaise Kare, Face Ki Dheeli Skin Tight Karne Ke Upay, Natural Remedies For Sagging Skin, How To Tighten Face Skin Naturally, Home Remedies For Loose Skin, Dheeli Skin Tight Karne Ke Gharelu Upay, Best Remedies For Tightening Facial Skin, Skin Tightening Tips At Home, Face Ki Skin Tight Karne Ke Tarike, Natural Skin Tightening Home Remedies, Saggy Skin Treatment At Home, Face Firming Tips Naturally, How To Get Rid Of Saggy Skin On Face, Loose Skin Tight Karne Ke Tarike, Effective Solutions For Loose Skin, Anti-Aging Home Remedies For Tight Skin, DIY Face Masks For Skin Tightening, Skincare Tips For Tightening Face Skin, Herbal Solutions For Saggy Skin, Face Tightening Home Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com