Cucumber Juice Benefits: हर रोज खीरे का जूस पीना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है दो शरीर को हाइड्रेटेज रखने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन के जैसे कई दूसरे जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. कैलोरी में कम होने के अलावा, खीरे का जूस एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत होता है जो सूजन को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है.
खीरे में मौजूद हाई फाइबर पाचन और वेट लॉस में भी मदद कर सकती है. खीरे के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व पूरे स्वास्थय को कई तरीकों से लाभ पहुंचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसका सेवन करने से होने वाले स्वास्थय लाभ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वेट लॉस
खीरे के जूस में कैलोरी ने के बराबर होती है, इसलिए आप इसका सेवन बिना किसी चिंता के मजे से कर सकते हैं. ऐसे फल जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन कैलोरी कम आपके वजन को कम करवे में मदद कर सकते हैं.
ब्लड शुगर लेवल
खीरे के जूस का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल कर के डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. Cucurbitacins नाम का केमिकल जो इसमें पाया जाता है वो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके इंसुलिन गतिविधि को बढ़ाते हैं और डायबिटीज से बचाने में मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रोज खाना खाने के बाद 10 मिनट जरूर करें ये काम, तेजी से घटेगा वजन, सेहत को भी होंगे जबरदस्त फायदे
क्लियर विजन
खीरे में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
कैंसर रोधी गुण
खीरे के जूस में कुकुर्बिटासिन पाया जाता है जिसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं. इसलिए इसका सेवन कैंसर से बचाव रखने में मदद कर सकता है. इस जूस का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है.
बेहतर डाइजेशन
क्योंकि इसमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है. खीरे के जूस में पेक्टिन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है जो आंतों की गतिशीलता को बढ़ावा देता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं