Home Remedies For Intestinal Worms: बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या आजकल आम हो चुकी है, जो उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. आजकल के अनहेल्दी खानपान और मीठे के ज्यादा सेवन से पेट में कीड़े होना आम है. इस वजह से बच्चों को कुछ भी खाया-पिया नहीं लगता है. हालांकि यह समस्या कई कारणों से पैदा हो सकती है, जैसे अशुद्ध पानी पीना, अनहाइजीनिक भोजन और कमजोर इम्यून सिस्टम. पेट के कीड़े (Stomach Worms) बच्चों की भूख, वजन और एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकते हैं. हालांकि, कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या का हल निकाला जा सकता है. यहां 3 प्रभावी और प्राकृतिक चीजें बताई गई हैं, जो बच्चों के पेट से कीड़ों को खत्म करने में मददगार हो सकती हैं.
पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए खाएं ये (How To Get Rid of Stomach Worms)
1. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
कद्दू के बीजों में कुकुर्बिटेसिन नामक पदार्थ होता है, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करता है. कद्दू के बीजों को पीसकर पाउडर बनाएं और इसे दूध या शहद के साथ मिलाकर बच्चों को सुबह खाली पेट दें. यह न केवल कीड़ों को मारने में मदद करेगा, बल्कि बच्चों की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: नारियल पानी पीने का सही समय कौन सा है? क्या आप भी बिना जाने पी रहे हैं किसी भी टाइम? जान लें यहां
2. पपीते के बीज (Papaya Seeds)
पपीते के बीज प्राकृतिक रूप से पेट के कीड़ों को मारने में प्रभावी होते हैं. पपीते के बीजों को सुखाकर पाउडर बनाएं और इसे गुनगुने पानी या शहद के साथ बच्चों को दें. यह पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करता है और पेट साफ रखने में सहायक है.
3. लहसुन (Garlic)
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं. लहसुन की एक या दो कलियां पीसकर दूध में उबालें और इसे ठंडा करके बच्चों को पिलाएं. यह पेट के संक्रमण को रोकता है और पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें: रोज ब्रश से घिसने पर भी साफ नहीं हो रहे पीले दांत, तो इन 2 घरेलू चीजों को रगड़ें, मोती भी हो जाएंगे फेल
पेट के कीड़ों से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
- बच्चों को साफ और उबला हुआ पानी पिलाएं.
- भोजन करने से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत डालें.
- डॉक्टर से सलाह लेकर बच्चों को नियमित रूप से डिवॉर्मिंग करवाएं.
इन सरल उपायों को अपनाने से न केवल बच्चों को पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि उनकी ऑलओवर हेल्थ में भी सुधार होगा. अगर समस्या गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी.
Lungs Importance: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं