Home Remedies For Yellow Teeth: दांत हमारे चेहरे की खूबसूरती और मुस्कान का अहम हिस्सा होते हैं. हालांकि, कई बार रोजाना ब्रश करने के बावजूद दांत पीले और बेजान दिखते हैं. आप चाहे दांतों को कितनी ही देर तक ब्रश कर लें, फिर भी लगता है कि कुछ हल्का पीलापन अभी भी है. यह समस्या सिर्फ कॉस्मेटिक नहीं है, बल्कि दांतों की सेहत से भी जुड़ी हो सकती है. अगर आप भी पीले दांतों से परेशान हैं और महंगे डेंटल ट्रीटमेंट्स के बजाय घर पर ही इस समस्या को ठीक करना चाहते हैं, तो आज हम आपको दो घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे. आप भी दांतों का पीलापन हटाने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो यहां हम 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल दांतों को मोतियों जैसी चमक दे सकता है.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए रामबाण है किशमिश का सेवन, खाली पेट खाकर जो होगा आप कभी सोचा भी नहीं सकते
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दांत पीले होने के मुख्य कारण (Main Causes of Yellowing of Teeth)
- गलत खानपान: कैफीन युक्त ड्रिंक्स (चाय, कॉफी), तंबाकू और जंक फूड दांतों को पीला कर सकते हैं.
- ओरल हाइजीन की कमी: ठीक से ब्रश या फ्लॉस न करने से प्लाक और टार्टर जमा हो जाते हैं.
- दवाइयों का प्रभाव: कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी दांत पीले हो सकते हैं.
- जेनेटिक कारण: कभी-कभी यह समस्या आनुवांशिक होती है.
पीले दांतों के लिए 2 घरेलू नुस्खे (2 Home Remedies For Yellow Teeth)
1. बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण
बेकिंग सोडा में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दांतों की सतह से दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है. वहीं, नींबू का रस बैक्टीरिया को मारता है और दांतों की चमक बढ़ाता है.
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
- इसे एक पेस्ट की तरह तैयार करें.
- इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे दांतों पर रगड़ें.
- आधा मिनट तक रगड़ने के बाद मुंह को गुनगुने पानी से धो लें.
- इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करें, क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल से इनेमल को नुकसान हो सकता है.
2. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग
नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को हटाकर दांतों को सफेद और चमकदार बनाते हैं. यह दांतों के इनेमल को भी सुरक्षित रखता है.
यह भी पढ़ें: पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा, तो सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये चीज, अगले दिन ही निकल जाएगी सारी गंदगी
कैसे करें इस्तेमाल:
- आधा चम्मच शुद्ध नारियल तेल लें.
- इसे मुंह में भरकर 10-15 मिनट तक घुमाएं.
- तेल को बाहर थूक दें और साफ पानी से कुल्ला करें.
- इसके बाद ब्रश कर लें.
- रोजाना सुबह खाली पेट यह प्रक्रिया करें..
दांतों को सफेद बनाने के लिए करें ये काम
- मौखिक स्वच्छता बनाए रखें: दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉस का उपयोग करें.
- शुगर और एसिडिक फूड्स से बचें: यह दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
- टंग स्क्रैपर का उपयोग करें: यह बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है.
- डेंटिस्ट से नियमित जांच करवाएं: हर 6 महीने में अपने दांतों की सफाई और चेकअप कराएं.
बरतें ये सावधानियां:
- बेकिंग सोडा और नींबू का ज्यादा उपयोग दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है.
- घरेलू नुस्खे अपनाने के साथ-साथ मौखिक स्वच्छता पर ध्यान दें.
- किसी भी समस्या के लिए डेंटिस से बात करें.
दांतों की सफाई और सफेदी बनाए रखना न केवल आपकी मुस्कान को आकर्षक बनाता है, बल्कि आपकी ऑलओवर का भी ध्यान रखता है. बेकिंग सोडा और नारियल तेल जैसे घरेलू उपाय न केवल प्रभावी हैं, बल्कि सुरक्षित भी हैं. इन्हें सही तरीके और सीमित मात्रा में उपयोग करके आप दांतों को चमकदार और मजबूत बना सकते हैं.
Cancer Day: कैंसर ना हो इसके लिए क्या करें? | Cancer Kaise Hota Hai | How To Prevent Cancer
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं