Male Fertility: ये कहावत तो आपने भी कई बार सुनी होगी कि आप जो खाते हैं वहीं आपके चेहरे और शरीर पर भी नजर आता है. बता दें कि पुरुषों के साथ भी कुछ ऐसा ही है और खासकर तब जब बात फर्टिलिटी की आती है. पुरूषों की फर्टिलिटी बेहतर होने के पीछे की एक वजह उनका खानपान भी होता है. अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं तो ये आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन स्पर्म काउंट की संख्या को कम करने की वजह बन सकता है.
आज के समय में पुरूषों और महिलाओं दोनों की ही लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिसका असर उनकी जनरल हेल्थ और फर्टिलिटी पर भी पड़ता है. खराब खानपान खराब लाइफस्टाइल स्पर्म काउंट पर असर डालते हैं जिसकी वजह से प्रेगनेंसी में काफी परेशानियां फेस करनी पड़ती हैं. अगर आप अपने स्पर्म काउंट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए. बता दें कि Dr. Rajiv Kumar Sethia ( Urologist Surgeon, AIMS Faridabad) ने उन फ्रूट्स और सब्जियों के बारे में बताया है जो स्पर्म काउंट को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर राजीव कुमार सेठिया ने बताया की स्पर्म काउंट को बेहतर बनाने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए-
डॉक्टर के अनुसार आपको अपनी डाइट में फ्रेश फल और सब्जियों को खाने की सलाह दी है. इसके साथ ही अपनी डाइट में केला, सिट्रस फ्रूट, बेरीज, अनार, कद्दू और लहसुन जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए.
केला: इसमें विटामिन B6 और पोटैशियम होते हैं, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं.
सिट्रस फ्रूट (संतरा, नींबू, मौसमी): विटामिन C से भरपूर ये फल शुक्राणुओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
बेरीज (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी): एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ये फल शुक्राणुओं की गुणवत्ता को सुधारते हैं.
अनार: अनार स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार हो सकता है क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाते हैं.
कद्दू: कद्दू के बीज में जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो पुरुष के ऑर्गन में ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करते हैं.
लहसुन: लहसुन स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार हो सकता है. लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक होता है, जो शुक्राणु उत्पादन को बढ़ावा देता है और उन्हें नुकसान से बचाता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं