विज्ञापन

सलाद में नमक, नींबू और चाट मसाला डालकर खाते हैं? ये तरीका शरीर को कर सकता है बीमार

अगर आप भी सलाद में नमक, नींबू और खूब सारा चाट मसाला डालकर खाते हैं तो अब आपको इस आदत को थोड़ा बदलने की जरूरत हैं. क्योंकि ये आदत इसके पोषक तत्वों को कम करने की वजह बन सकती है.

सलाद में नमक, नींबू और चाट मसाला डालकर खाते हैं? ये तरीका शरीर को कर सकता है बीमार
How to Eat Salad: सलाद खाने का सही तरीका क्या है?

Salad Khane Ka Sahi Tarika: गर्मियों की शुरूआत के साथ ही खाने के साथ सलाद का सेवन भी बढ़ जाता है. सलाद में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसका सेवन शरीर को सेहतमंद बनाता है. हालांकि सलाद को गलत तरीके से खाया जाए तो इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद में आहार के सेवन का समय और तरीका बताया गया है.

सलाद में नमक और चाट मसाला मिलाना सही है?

आमतौर पर लोग सलाद में अत्यधिक नमक, चाट मसाला या नींबू मिलाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह तरीका सलाद के पोषक तत्वों को कम कर देता है, जिससे इसमें केवल फाइबर ही शेष बचता है. यदि आप भी इसी तरह सलाद का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इसके वास्तविक पोषण से वंचित रह जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, सलाद का सेवन उसके सरल और प्राकृतिक रूप में ही करना चाहिए. सलाद को छोटे टुकड़ों में काटकर मिला लें और स्वाद के लिए इसमें हरी मिर्च या काली मिर्च का उपयोग करें. सलाद में हरा धनिया और कच्चा नारियल अवश्य शामिल करें; यह इसके पोषक गुणों को और बढ़ा देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

उबालकर खाएं

कुछ लोगों को कच्ची सलाद की वजह से पाचन में परेशानी होती है. ऐसे में सलाद को भांप की सहायता से हल्का उबाल सकते हैं. सलाद को पानी में न उबाले, बल्कि स्टीमर की सहायता से पका लें. ऐसा करने से सलाद के पोषक तत्व बरकरार रहेंगे और पाचन में भी आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: खीरा खाने से क्या होता है? खीरा में कौन सा विटामिन पाया जाता है

ना करें ये गलतियां

सलाद में नींबू, नमक, मैगी मसाला और चाट मसाला जैसी चीजों को डालने से बचें. इससे शरीर में न चाहते हुए भी सोडियम की मात्रा बढ़ती है क्योंकि पहले से ही हम खाने में नमक और मिर्च ले रहे हैं और ऐसे में अलग से मसाला डालना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसके साथ ही सलाद को खाने के साथ लेने से बचें. भारतीय थाली में सलाद को खाने के साथ लिया जाता है, लेकिन कोशिश करें कि खाना खाने से 1 घंटा पहले सलाद खा लें, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिले और भूख भी बढ़ जाए.

सलाद के सेवन से वजन को नियंत्रित कर सकते हैं; इससे पाचन सही रहता है, आंखों की रोशनी बढ़ती है, और हृदय स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com