विज्ञापन

45 दिनों तक रोज सलाद खाने से क्या होता है? कितना कम होता है वजन...

What Happend if you Eat salad daily for 45 days: इसमें कोई शक नहीं कि सलाद खाने से कैलोरी इनटेक, फाइबर की मात्रा, और खाने का पैटर्न तीनों बदलते हैं. यही बदलाव धीरे-धीरे वजन, पाचन और एनर्जी लेवल को प्रभावित करते हैं

45 दिनों तक रोज सलाद खाने से क्या होता है? कितना कम होता है वजन...
What Happend if you Eat salad daily for 45 days.

Benefits of eating salad everyday: खाने की आदतों में छोटे बदलाव लंबे समय में बड़ा असर डालते हैं. रोज़ाना सलाद खाना भी ऐसी ही एक आदत है, जिसे कई लोग वजन कम करने या पाचन सुधारने के लिए अपनाते हैं. लेकिन कोई भी काम फायदा तभी देता है, जब उसे नियमित रूप से और सही ढंग से किया जाए. यहां हम जानेंगे कि अगर 45 दिन तक अगर नियमित रूप से सलाद खाया जाए तो इससे शरीर पर क्या असर होगा. सबसे पहले ये साफ कर देना जरूरी है कि सलाद खाने का फायदा तभी मिलेगा जब सही समय पर, सही मात्रा में और सही ढंग से सलाद खाया जाए.
इसमें कोई शक नहीं कि सलाद खाने से कैलोरी इनटेक, फाइबर की मात्रा, और खाने का पैटर्न तीनों बदलते हैं. यही बदलाव धीरे-धीरे वजन, पाचन और एनर्जी लेवल को प्रभावित करते हैं

रोज सलाद खाने से वजन और पाचन पर क्या असर होता है?

  1. वजन पर असर : रोजाना सलाद खाने से कुल कैलोरी इनटेक कम होने लगता है, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है. पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग कंट्रोल होती है. अगर सलाद को मेन मील से पहले खाया जाए, तो यह वजन घटाने में मदद कर सकता है.  हालांकि, क्रीमी ड्रेसिंग, मेयोनीज या फ्राइड टॉपिंग जोड़ने से कैलोरी बढ़ सकती है. इसलिए इस तरह का सलाद खाने से बचना चाहिए Also Read: प्यार और इश्क में क्या फर्क है? मोहब्बत से इश्क तक 7 पड़ाव
  2. पाचन पर असर : सलाद में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है. इससे बॉवेल मूवमेंट सुधरता है और कब्ज की समस्या कम हो सकती है. सही ढंग से चबाकर खाई गया सलाद गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. Also Read: 45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने से क्या होगा? लास्‍ट वाला चेंज तो आप सालों से चाह रहे हैं...
    What Happend if you Eat salad daily for 45 days
  3. एनर्जी और स्किन पर असर : सलाद में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं. इससे शरीर हल्का महसूस करता है और थकान कम होती है. कई लोगों में स्किन पर भी हल्का सुधार दिख सकता है.
  4. इन बातों का रखें खास ख्याल : सलाद को डाइट में जोड़ना फायदेमंद है, लेकिन इसे पूरी डाइट का विकल्प बना देना सही तरीका नहीं है. बेहतर यही है कि सलाद को रुटीन भोजन के साथ संतुलित तरीके से शामिल किया जाए, ताकि शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट भी मिलते रहें.

साथ ही, जरूरत से ज्यादा कच्ची सब्जियां खाना हर किसी के लिए आरामदायक नहीं होता. कुछ लोगों में इससे गैस, ब्लोटिंग या पेट में असहजता बढ़ सकती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि किस तरह का सलाद खाना है, कितनी मात्रा में लेना है और दिन के किस समय इसे शामिल करना बेहतर रहेगा.

कितना कम होता है वजन 

रोजाना सलाद खाने से आपका वजन कितना कम हो सकता है यह पूरी तरह से आपके शरीर और दूसरे आहार पर नि‍र्भर करता है. अगर आप अपने कैलोरी काउंट को ठीक रख लेते हैं तो आप सही आहार के साथ एक महीने में कम से कम 2 किलो वजन कम कर सकते हैं.

कुल मिलाकर रोज सलाद खाना वजन और पाचन पर सकारात्मक असर डाल सकता है, लेकिन इसे संतुलित डाइट के साथ लेना जरूरी है. सही तरीके से अपनाई गई यह आदत शरीर को ज्यादा एक्टिव और हल्का महसूस करा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com