Face Pack For Winters: सर्दियों के मौसम में स्किन का ग्लो कम हो जाना और चेहरा ड्राई दिखना आम बात है. ऐसे में अगर आप पार्लर के महंगे फेशियल्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो घर पर ही नेचुरल चीजों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. कच्चा दूध, कॉफी, हल्दी, बेसन और नारियल तेल से बना ये फेस पैक सर्दियों में आपकी स्किन को नेचुरल नमी देने के साथ ही उसे चमकदार बनाएगा. इसे हफ्ते में सिर्फ दो बार लगाने से आपकी स्किन न सिर्फ निखरेगी, बल्कि इसका टेक्सचर भी बेहतर होगा. आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने और लगाने का सही तरीका.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में धूप नहीं ले पा रहे हैं, तो विटामिन डी के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री:
- आधा कप कच्चा दूध
- 2 चम्मच कॉफी
- चुटकी भर हल्दी
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच नारियल तेल
कैसे बनाएं फेस पैक?
- कच्चे दूध और कॉफी को धीमी आंच पर पकाएं और इसे गाढ़ा कर लें.
- इसमें हल्दी, बेसन और नारियल तेल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
- मिश्रण को ठंडा होने दें ताकि इसे आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर की सूजन को नेचुरल तरीके से ठीक कर सकते हैं ये फूड, क्या आप जानते हैं इनके नाम?
कैसे करें इस्तेमाल?
- तैयार पेस्ट को फेस पैक की तरह चेहरे पर समान रूप से लगाएं.
- इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें.
- सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
- धोने के बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
हफ्ते में दो बार करें इस्तेमाल
इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें. यह न केवल स्किन की खोई नमी को वापस लाएगा, बल्कि सर्दियों में ड्राई और डल स्किन को भी रिपेयर करेगा.
यह भी पढ़ें: केले के छिलके में ये चीज मिलाकर करें दांतों की सफाई, पीले पड़े दांतों को चमकदार सफेद बनाने का कारगर घरेलू तरीका
क्या है इसके फायदे:
- नेचुरल चमक: कच्चा दूध और हल्दी स्किन को नेचुरल ग्लो देते हैं.
- दाग-धब्बे कम करें: कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करती है और डार्क स्पॉट्स को हल्का करती है.
- स्किन टोन सुधारे: बेसन स्किन को निखारता है और इसे स्मूद बनाता है.
- हाइड्रेशन: नारियल तेल स्किन को डीप हाइड्रेट करता है और ड्राइनेस दूर करता है.
सर्दियों में इस आसान घरेलू नुस्खे को अपनाएं और अपनी स्किन को दें नेचुरल ग्लो और नमी. यह फेस पैक आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी और बाहर से चमकदार बनाएगा
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं