Genius Kids Sign: जीनियस बच्चो में दिखते हैं ये लक्षण.
Signs of A Genius Kids: हर बच्चा एक सा नहीं होता है. कुछ ज्यादा बोलते हैं, कुछ कम बोलते हैं तो कुछ बिल्कुल अलग होते हैं. वहीं कुछ बच्चे पढ़ाई करने में अच्छे होते हैं तो कुछ को खेलकूद ज्यादा पसंद होता है. ऐसे में हर पैरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि उनका बच्चा कैसा होगा. अगर आप भी अपने बच्चे के बारे में जानना चाहते हैं कि वो एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी यानी जीनियस है या नहीं तो कुछ लक्षण हैं जो उनमें बचपन से ही दिखने लगते हैं. साइकोलॉजी के अनुसार, जीनियस बच्चों का हावभाव, उनकी सोच समझ, जिज्ञासा दूसरे बच्चों से अलग होती है. यहां हम आपको बताते हैं बच्चों की वो आदतें जो उनमें बचपन से ही होती हैं और ये लक्षण उनके जीनियस होने का संकेत देते हैं.
बच्चा जीनियस है तो दिखेंगे ये 5 लक्षण ( Genius Kids ki Pehchan)
- अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा चलता फिरता रहता है, हर चीज को जाकर हाथ लगाता रहता है. इसका मतलब है कि बच्चा बहुत एक्टिव है. उसके अंदर का घूमने-फिरने का शौक और बैचेनी है और चीजों को जानने की क्यूरोसिटी है. ये चीजें संकेत देती हैं कि ऐसे बच्चे इंटेलिजेंट होते हैं और हर चीज जानने के लिए बहुत क्यूरियस होते हैं.
- वो बात नहीं सुनते. अगर वो कोई काम कर रहे होते हैं तो वो सुनते नही है. आप इस बात से इरिटेट हो रहे होते हैं कि वो बात नहीं सुन रहा है. इसका मतलब है कि वो बहुत फोकस है, वो जो काम करता है वो बहुत फोकस के साथ डेडिकेट होकर करते हैं. जो की एक अच्छा साइन है.
- कहानियां बहुत बनाते हैं. ये क्रिएटिविटी का साइन है. उनसे कुछ भी पूछने पर वो तुरंत कोई भी स्टोरी बना लेते हैं या तुरंत जवाब दे देते हैं. ये साइन बताते हैं कि आपका बच्चा क्रिएटिव है जो कि एक अच्छा साइन है.
- वो डिफेंड बहुत अच्छा करते हैं. अपने बचाव में उनके पास सब कुछ होता है. वो किसी भी तरह की सिचुएशन में खुद को बचा सकते हैं जो कि एक अच्छी आदत है.
- बार-बार बोलते हैं कि उनको हर काम खुद से करता है. वो हर चीज को खुद से ट्राई करते हैं जो कि एक अच्छा साइन है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Signs Of A Genius Kids, Parenting Tips, Lifestyle, 5 Habits Of Highly Intelligent Kids