Glowing Skin: फल कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो हमारी स्किन रिलेटेड प्रोब्लम्स को ठीक कर सकते हैं. ऐसा ही एक फल है अंगूर. ये विटामिन ए, सी, बी6 और फोलेट से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा की कोशिकाओं के लिए जरूरी होते हैं. इसके अलावा यह सुपरफूड आपको चिकनी, साफ और जवां दिखने वाली त्वचा दे सकता है. इसमें एंथोसायनिन भी होता है, ये एक एंटीऑक्सिडेंट है जो मुंहासे और स्ट्रेच मार्क्स को साफ करने में मदद कर सकता है. अगर आप ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक की तलाश में हैं और दमकती निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो यहां हम आपको अंगूर से बनने वाले 5 घरेलू फेस पैक के बारे में बता रहे हैं. अंगूर के फेस माक्स चेहरे को ग्लाइंग बनाने के लिए जाने जाते हैं.
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क | Face Mask For Glowing Skin
1. कोलेजन बढ़ाने के लिए फेस मास्क
अंगूर विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है और आपको झुर्रियों रहित त्वचा देता है! दूसरी ओर, टमाटर को एक बेहतरीन एंटी-एजिंग घटक भी माना जाता है जो उम्र के धब्बों और फाइन लाइन्स से लड़ता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं?
इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे आकार के टमाटर को 5-6 अंगूरों के साथ ब्लेंड करें. इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूथ पेस्ट न मिल जाए. अपनी आंखों और होठों को बचाते हुए इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें. ठंडे पानी से धो लें और अपनी त्वचा को तौलिये से थपथपा कर सुखा लें.
लटकती चेहरे की त्वचा पर लानी है कसावट तो रोजाना करें ये 4 योग, सॉफ्ट और चमकदार भी बनेगी स्किन
2. ऑयली स्किन के लिए अंगूर का फेस मास्क
सबसे पहले एक बाउल में 8-9 काले अंगूरों को मैश कर लें. इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. सभी सामग्रियों को मिलाएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं. इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, गुनगुने पानी से धो लें.

3. डार्क सर्कल्स के लिए अंगूर का फेस मास्क
अंगूर डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है. सोने से पहले हरे अंगूर का गूदा आंखों के नीचे लगाएं. आप गूदे की जगह अंगूर के बीज के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. ड्राई स्किन के लिए अंगूर का फेस मास्क
अगर आप अपनी त्वचा को तुरंत मॉइस्चराइज करना चाहते हैं, तो अंगूर का यह फेस पैक चमत्कार कर सकता है और आपको चिकनी और कोमल त्वचा प्रदान कर सकता है.
कैसे बनाएं?
एक ब्लेंडर में 2-3 स्ट्रॉबेरी को 4-5 अंगूर के साथ ब्लेंड करें. अब इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. इसे धोने से पहले इसे लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने दें.
5. ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क
जहां कैमोमाइल का रस दाग-धब्बों और काले धब्बों को कम करता है. वहीं गन्ना त्वचा की रंगत को हल्का करता है और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है. अंगूर के साथ मिलाने पर यह मास्क आपको मुलायम, चमकदार और बेदाग़ त्वचा देता है.
इसे कैसे बनाना है:
1 चम्मच गन्ने के रस में 2 चम्मच अंगूर का गूदा और एक चम्मच कैमोमाइल का रस मिलाएं. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे धोने से पहले 10-12 मिनट के लिए लगा रहने दें.
10000 steps a day for Heart | दस या सात हजार? सेहतमंद दिल के लिए कितना चलना होगा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं