किम कार्दशियन की तरह दिखने के लिए 1 मिलियन डॉलर खर्च करने वाली ब्राजील की एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि बट लिफ्ट फिलर ने उसे बांझ बना दिया. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जेनिफर पैम्प्लोना ने खुलासा किया कि बट लिफ्ट फिलर्स में इस्तेमाल होने वाली एक आम कॉस्मेटिक सामग्री पॉलीमेथाइल मेथैक्रिलेट (पीएमएमए) ने उन्हें बांझ बना दिया है. ब्राजील की इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, किम कार्दशियन जैसा दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी पर 1 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च करने के बाद पछता रही हैं. इसलिए उन्होंने अब दूसरों को बट फिलर सर्जरी के खतरों के बारे में चेतावनी देने की शुरुआत की है. उनका दावा है कि इस सर्जरी ने उनसे बच्चे पैदा करने की संभावनाओं को छीन लिया.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बट फिलर सर्जरी या पीएमएमए को जेनिफर पैम्प्लोना के बांझपन का सीधा कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जाता है कि उनकी जटिलताएं या तो सर्जरी के दौरान किसी गलती, साइड इफेक्ट्स या फिर गलत रिएक्शंस से जुड़ी हुई हैं. विशेष रूप से, पीएमएमए इंजेक्शन की जगह से पेल्विक हिस्से सहित दूसरे क्षेत्रों में ट्रांसफर हो सकता है, जो संभावित रूप से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स (प्रजनन अंग) के फंक्शन को प्रभावित कर सकता है.
एक दशक पहले भी पैम्प्लोना को हुआ था पीएमएमए रिएक्शन का अहसास
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैम्प्लोना का दावा है कि उन्हें एक दशक पहले ऐसे रिएक्शन और साइड इफेक्ट का एहसास हुआ था, जब बायोप्लास्टी प्रोसेस के दौरान पीएमएमए का असर उनके बट (नितंबों) से उनके प्रजनन अंगों तक फैल गया था, जिससे उनकी मौजूदा समस्याएं पैदा हो गईं. उन्होंने बताया, ''मैं हमेशा मां बनने का सपना देखती थी. दुर्भाग्य से, पीएमएमए के कारण पैदा हुई जटिलताओं के कारण मैं अब खुद को इस सपने को पूरा करने में असमर्थ पाती हूं.'' उन्होंने लोगों से अपने भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की गुजारिश भी की है.
किसी महिला के जीवन में मां न बन पाने के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती
जेनिफर पैम्प्लोना के सर्जन डॉक्टर कार्लोस रियोस ने कहा कि मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान कोई गलती या हादसा उनके लिए जिंदगी और मौत का मामला बन गया है. उन्होंने कहा, ''उसके लक्षण इस प्रोसेस के ही प्रत्यक्ष परिणाम थे. पीड़ा बहुत बड़ी है और किसी महिला के जीवन में मां न बन पाने का दर्द कुछ ऐसा है जिसका सामना करने की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. हालांकि, सौभाग्य से, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. इसका क्रेडिट ध्यान, बैलेंस डाइट, सप्लिमेंट्स और दवा के होलिस्टिक अप्रोच को जाता है.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेनिफर पैम्प्लोना के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेनिफर पैम्प्लोना के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पैम्प्लोना ने महज 17 साल की उम्र में अपने शरीर और चेहरे पर 30 से अधिक प्रक्रियाओं के साथ प्लास्टिक सर्जरी की यात्रा शुरू की. हालांकि, 2022 में बॉडी डिस्मॉर्फिया का इलाज होने तक उन्होंने सर्जरी रोकने का फैसला नहीं किया था. वह कुछ पेंडिंग मुद्दों के समाधान के लिए आखिरी बार सर्जरी पर विचार कर सकती हैं. क्योंकि वह फिलहाल अपनी पिछली सर्जरी के साइड इफेक्ट्स से निपट रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं