Kali Mirch aur Ghee Ke Labh: हमारे घरों में घी और काली मिर्च हमेशा ही मिल जाती है. घर के किचन में इन 2 चीजों को महत्व बहुत ज्यादा है. दोनों न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इनका उपयोग आयुर्वेद में स्वास्थ्य को सुधारने के लिए भी किया जाता है. जहां काली मिर्च के स्वास्थ्य लाभ किसी से छुपे नहीं हैं वहीं घी खाने के फायदे भी अपने आप में महान हैं. अगर इन दोनों को मिलाकर खाया जाए, तो यह एक औषधि का काम करता है. खासकर कुछ खास लोगों के लिए यह मिश्रण किसी वरदान से कम नहीं है. क्या आप घी में काली मिर्च मिलाकर खाने के फायदे जानते हैं? अगर नहीं यहां हम इस औषधीय मिश्रण के कुछ चमत्कारिक फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको जरूर लेना चाहिए.
घी में काली मिर्च मिलाकर खाने के शानदार फायदे | Amazing Benefits of Eating Black Pepper Mixed With Ghee
1. कमजोर पाचन तंत्र वाले लोग
घी और काली मिर्च का मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है. घी आंतों को चिकनाई प्रदान करता है और काली मिर्च पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है. यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर लें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. जोड़ों के दर्द से परेशान लोग
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए घी और काली मिर्च का सेवन अत्यंत लाभकारी है. घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं, जबकि काली मिर्च रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है. भोजन के साथ या सोने से पहले घी और काली मिर्च का मिश्रण गर्म दूध में मिलाकर पिएं.
यह भी पढ़ें: हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है, तो कुछ दिन पानी में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, काबू में आ जाएगी डायबिटीज
3. सर्दी-जुकाम और गले की खराश वाले लोग
काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम और गले की खराश को दूर करने में सहायक हैं. घी गले को नरम करता है और खांसी में आराम पहुंचाता है. आधा चम्मच घी और एक चुटकी काली मिर्च को हल्का गर्म करके खाएं.
4. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो घी और काली मिर्च का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. इस मिश्रण को अपने नाश्ते में शामिल करें या इसे रोटी पर लगाकर खाएं.
5. तनाव और मानसिक थकान से जूझ रहे लोग
घी ब्रेन के लिए टॉनिक की तरह काम करता है और काली मिर्च मानसिक सतर्कता बढ़ा सकती है. यह मिश्रण तनाव और थकान को दूर करने में सहायक है. सोने से पहले घी और काली मिर्च का मिश्रण दूध के साथ लें.
यह भी पढ़ें: पानी में पीपल के पत्ते उबालकर पीना माना जाता है बेहद फायदेमंद, इन बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से दिला सकता है राहत
इन बातों का रखें ध्यान:
- घी की मात्रा सीमित रखें, ताकि यह वजन न बढ़ाए.
- हाई ब्लड प्रेशर या किसी अन्य गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टर से परामर्श लें.
- काली मिर्च की मात्रा बहुत ज्यादा न हो, क्योंकि यह गर्म होती है.
घी और काली मिर्च का यह सरल मिश्रण स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है. यह न केवल पाचन तंत्र को सुधार सकता है, बल्कि जोड़ों का दर्द, सर्दी-जुकाम, कमजोर इम्यूनिटी और मानसिक थकान जैसे कई रोगों में भी राहत देता है. इसे अपने रूटीन में शामिल करके हेल्दी लाइफ का आनंद उठाएं.
देखें वीडियो: क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं