- टी ट्री ऑयल पिंपल्स हटानेके लिए बेहद असरदार माना जाता है.
- डॉक्टर अमित बांगिया बता रहे हैं पिंपल्स से छुटकारा पाने के तरीके
- टी ट्री ऑयल को कभी भी चेहरे पर डायरेक्ट नहीं लगना चाहिए.
How can I get glowing skin in 7 days?: चेहरे पर पिंपल्स की समस्या से परेशान व्यक्ति, हर वो उपाय करना चाहता है जो उसे मुंहासों की समस्या से छुटकारा (Muhanso se Chhutkara) दिला सके. डॉक्टरी इलाज से लेकर घरेलू उपचार (gharelu upchar) तक कोई भी रेमेडी ऐसी नहीं बची जिसे पिंपल से निजात दिलाने के लिए ट्राई (Dry skin) नहीं की गई हो. इन्हीं में से एक है टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil), पिंपल्स को हटाने (Pimples hataye) के लिए टी ट्री ऑयल का उपयोग बेहद असरदार माना जाता है. लेकिन इसे लगाने का गलत तरीका आपकी इस समस्या को बढ़ा सकता है. आप भी जानना चाहते हैं कि टी ट्री ऑयल का उपयोग चेहरे पर कैसे और कितना करना चाहिए, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है. डॉक्टर अमित बांगिया (Dr Amita Bangia) बता रहे हैं पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल का सही उपयोग. इसके इस्तेमाल के हफ्ते भर बाद ही आपको फर्क महसूस होगा.
कैसे करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल | How to Apply Tea Tree Oil on Face | Coconut Oil and Tea Tree Oil DIY Face Mask
1. सर्दियों के मौसम में स्किन के ड्राई होने से भी चेहरे पर अधिक मात्रा में पिंपल्स निकल आते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल बेहद कारगर सिद्ध हो सकता है. टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल चेहरे से पिंपल्स को धीरे-धीरे खत्म कर देता है.
2. डॉ अमित बांगिया के अनुसार टी ट्री ऑयल को कभी भी चेहरे पर डायरेक्ट नहीं लगना चाहिए. यह एक एसेंशियल ऑयल होता है. ऐसा करने से फायदा होने की बजाए नुकसान हो सकता है.
3. टी ट्री ऑयल को हमेशा एक कैरियर ऑयल के साथ मिक्स कर के ही लगाना चाहिए. टी ट्री ऑयल में आप बराबर मात्रा में कोकोनट ऑयल या जोजोबा ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नारियल तेल और टी ट्री ऑयल के मास्क को चेहरे पर कितनी देर तक लगा कर रखें (How Long to Keep)
भूलकर भी चेहरे पर सीधे न लगाएं टी ट्री ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका: टी ट्री ऑयल में कोकोनट ऑयल या जोजोबा ऑयल अच्छी तरह मिक्स करके सिर्फ पिंपल वाले एरिया पर ही लगाएं. इसे लगाने के बाद 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. आप चाहें तो इसे लगा रहने दे या धो लें. डॉक्टर अमित बांगिया की मानें तो एसेंशियल ऑयल होने के कारण इसे आप 20 से 25 मिनट लगा रहने दें, उसके बाद इसे धोना बेहतर होगा.
(यह लेख डॉक्टर अमित बांगिया, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर, से बातचीत पर आधारित है.)
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं