Anti Aging Home Remedies: हर कोई हमेशा बढ़ती उम्र के साथ ही जवां रहना चाहता है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में ये हो पाना थोड़ा मुश्किल सा हो गया है. लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो कर रहे हैं. आपने एक बात सुनी होगी कि, जैसा हम खाते हैं वैसे ही हमारी स्किन पर भी दिखाई देता है. यानि हमारे खानपान का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है और सिर्फ इतना ही नहीं हमारे द्वारा की जाने वाली हर एक चीज हमारी स्किन को इफेक्ट करती है. प्राचीन भारतीय संस्कृति में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का गहरा संबंध बताया गया है. इसी कड़ी में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि कैसे हम हमेशा जवां बने रह सकते हैं. उनके अनुसार शरीर और मन दोनों का संतुलन बनाए रखना ही जीवन में दीर्घायु और जवांपन का राज है.
हमेशा जवां दिखने के लिए प्रेमानंद महाराज के कारगर टिप्स | Effective Tips From Premanand Maharaj To Look Young Forever
1. योग और प्राणायाम
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, योग और प्राणायाम हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. योग से शरीर की नसें, मांसपेशियां और अंग सुचारू रूप से काम करते हैं. वहीं, प्राणायाम के अभ्यास से फेफड़े और हार्ट हेल्दी रहते हैं, जिससे शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शांति बनी रहती है. वे कहते हैं कि अगर आप नियमित रूप से योग और प्राणायाम करते हैं, तो आपके शरीर में नई एनर्जी का संचार होता है, जो आपको लंबे समय तक जवान बनाए रखता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. डाइट का महत्व
फिजिकल हेल्थ का आधार सही डाइट होता है. प्रेमानंद महाराज ने बताया कि आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार भोजन करना चाहिए. ताजे फल, सब्जियां और सादा भोजन शरीर को पोषण देता है. वे कहते हैं कि आपको ऐसी डाइट पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर को शुद्ध रखे और ज्यादा तली-भुनी या केमिकल वाली चीजों से बचना चाहिए. सादा, सात्विक और पौष्टिक डाइट हमारी त्वचा को चमकदार और मन को शांत रखता है.
3. मानसिक शांति का अभ्यास
महाराज जी का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. अगर मन अशांत हो, तो इसका प्रभाव त्वचा और शरीर पर दिखने लगता है. उन्होंने ध्यान और आत्म-चिंतन को मानसिक शांति के लिए जरूरी बताया है. नियमित ध्यान करने से तनाव कम होता है और शरीर की कोशिकाएं ठीक से काम करती हैं, जिससे जवां दिखना स्वाभाविक हो जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या हरा बलगम आने पर एंटीबायोटिक ले सकते हैं? माधुरी दीक्षित के पति ने शेयर किया वीडियो, लोग बोले शुक्रिया...
4. सकारात्मक दृष्टिकोण
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना भी हमेशा जवां बने रहने का एक अहम सूत्र है. जब हम हर परिस्थिति को धैर्य और शांति से संभालते हैं, तो जीवन में आने वाली चुनौतियां भी आसान हो जाती हैं. सकारात्मक दृष्टिकोण से हमारे शरीर और मन पर तनाव कम पड़ता है, जो हमें भीतर से हेल्दी और एनर्जी बनाता है.
5. हेल्दी लाइफस्टाइल
महाराज जी ने हमेशा प्राकृतिक लाइफस्टाइल अपनाने पर जोर दिया है. उनका मानना है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर चलने से ही हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं. ताजगी भरे वातावरण में समय बिताना, सूर्य की रोशनी लेना और प्राकृतिक साधनों से शरीर का पोषण करना, शरीर को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करता है.
संत प्रेमानंद महाराज का कहना है कि हेल्दी रूटीन फॉलो करना जरूरी है. सोने और उठने का समय निश्चित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि रात में देर तक जागने और अनहेल्दी रूटीन से शरीर कमजोर होता है और समय से पहले उम्र दिखने लगती है.
यह भी पढ़ें: विटामिन बी12 की कमी होने पर दिखते हैं ये डरावने लक्षण, हैरत में डाल सकते हैं ये शारीरिक बदलाव
प्रेमानंद महाराज के अनुसार हमेशा जवां बने रहने का राज शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाए रखने में है. योग, प्राणायाम, सात्विक आहार, मानसिक शांति, सकारात्मक दृष्टिकोण और अनुशासित लाइफस्टाइल फॉलो करके हम लंबे समय तक हेल्दी और जवां रह सकते हैं. महाराज जी का संदेश है कि अगर हम अपने रूटीन में थोड़े से बदलाव लाकर इन आदर्शों का पालन करें, तो जीवन में न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी हम जवां रह सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं