विज्ञापन

आंवला कब खाना चाहिए? इस तरीके से खाएं आंवला, पाचन से लेकर स्किन को मिलेगा फायदा

खाली पेट आंवला खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यह पाचन से लेकन स्किन की परेशानियों को दूर कर सकता है. साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. यहां जानते हैं इसके फायदे-

आंवला कब खाना चाहिए? इस तरीके से खाएं आंवला, पाचन से लेकर स्किन को मिलेगा फायदा
amla benefits : आंवला खाने के क्या फायदे हैं

आयुर्वेद में आंवला अमृत के समान होता है. इन दिनों मार्केट में काफी ज्यादा आंवला देखने को मिल जाते हैं, जिसे आप आसानी से खरीदकर खा सकते हैं. ये विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार होता है. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने से लेकर पाचन तंत्र में सुधार मिल सकता है. वहीं, ये स्किन और बालों से जुड़ी परेशानी के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर आंवला खाने का सही समय क्या है? क्या इसे खाली पेट खाना चाहिए या भोजन के बाद? यदि आप भी इस उलझन में हैं तो आइए जानते हैं कि सेहत के लिए कौन-सा तरीका ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

खाली पेट आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सुबह खाली पेट आंवला खाना कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. आंवला में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. सुबह इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और पाचन तंत्र को एक्टिव बनाने में मदद मिलती है.

खाली पेट आंवला खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकता है. इसके अलावा नियमित रूप से आंवला खाने से स्किन में निखार और बालों की सेहत में भी सुधार देखा जा सकता है.

क्या सभी लोगों को खाली पेट आंवला खाना चाहिए?

आयुर्वेद एक्सपर्ट कहते हैं कि खाली पेट आंवला खाना हर किसी के लिए सही नहीं होता. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, पेट में जलन या संवेदनशील पाचन तंत्र की समस्या रहती है, उन्हें खाली पेट आंवला खाने से परेशानी बढ़ सकती है. आंवला की नैचुरल एसिडिक नैचर कुछ लोगों में पेट संबंधी असहजता पैदा कर सकती है. ऐसे लोगों को आंवला खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए. अगर खाली पेट खाने पर दिक्कत महसूस हो तो इसका सेवन किसी अन्य समय किया जा सकता है.

आंवला खाने का सबसे सही तरीका क्या है?

डॉ. श्रेय कहते हैं एक हेल्दी व्यक्ति सुबह खाली पेट एक ताजा आंवला या आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएं हैं, वे इसे ब्रेकफास्ट या दोपहर के भोजन के बाद खा सकते हैं. आंवला का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है. आप आंवला को कच्चा, जूस, मुरब्बा, चूर्ण या कैंडी के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा पोषक तत्व ताजे आंवला में पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें - आंवले का अचार-मुरब्बा छोड़िए! घर पर बनाइए खट्टी-मीठी आंवला चटनी, सालभर रहेगा स्वाद बरकरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla, Amla In Skin Are, Amla Oil, Lifestyle, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com