विज्ञापन

हार्ट को साफ और लिवर को रिज्यूविनेट करने के लिए पिएं ये अर्जुन काढ़ा, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से उचित मात्रा में अर्जुन क्वाथ का सेवन शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकता है.

हार्ट को साफ और लिवर को रिज्यूविनेट करने के लिए पिएं ये अर्जुन काढ़ा, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका
अर्जुल की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, अर्जुन क्वाथ में दालचीनी, केसर और बाकी आयुर्वेदिक चीजें मिलाकर तैयार किया गया काढ़ा शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. उनके अनुसार इस काढ़े के सेवन से हार्ट साफ होता है और लिवर भी रिज्यूविनेट होता है. ऐसे में आइए बाबा रामदेव से जानते हैं अर्जुन का काढ़ा बनाना का सही तरीका. इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल से दी है.

अर्जुन का काढ़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच अर्जुन की छाल
  • 2 ग्राम दालचीनी
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • कुछ केसर की पंखुड़ियां 
  • 1-2 बूंद लिक्विड शिलाजीत
  • स्वादानुसार तुलसी, अदरक, हल्दी, इलायची या लौंग

अर्जुन का काढ़ा बनाने का तरीका

बाबा रामदेव ने बताया कि सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें अर्जुन की छाल और दालचीनी डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक उबालें. फिर जब काढ़ा अच्छी तरह पक जाए तो इसे छान लें. इसके बाद इसमें कुछ केसर की पंखुड़ियां मिला सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, केसर मिलाने से काढ़े की क्वालिटी और प्रभाव बढ़ सकता है. चाहें तो इसमें 1-2 बूंद लिक्विड शिलाजीत भी मिलाया जा सकता है. स्वाद और आवश्यकता के अनुसार तुलसी, अदरक, हल्दी, लौंग या इलायची भी डाली जा सकती है. 

देखिए ये वीडियो

इन जड़ी-बूटियां भी कर सकते हैं शामिल

अर्जुन क्वाथ के अलावा लोग गिलोय, तुलसी और मुलेठी जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी उपयोग करते हैं. कुछ लोग दिव्य पेय जैसी हर्बल चाय में भी इन औषधियों को मिलाकर सेवन करते हैं. इनका उद्देश्य शरीर को पोषण देना और इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखना होता है.

ध्यान रखने वाली बातें

  • काढ़ा हमेशा निर्धारित मात्रा में ही लें.
  • गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए.
  • अगर आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक काढ़ों के उपयोग से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com