गर्मियों में इन 5 गलतियों की वजह से भी बढ़ने लगता है ब्लड शुगर लेवल, आपको क्या करना चाहिए? जानिए

Common Summer Mistakes For Diabetics: गर्मियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही आदतों और ध्यान देने से इसे मैनेज किया जा सकता है. यहां हम ऐसे कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Blood Sugar Level: डायबिटीज के मरीजों को एक्स्ट्रा सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

Blood Sugar Level: गर्मी का मौसम हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करता है, खासकर उन लोगों को जो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं. इस दौरान की गई कुछ सामान्य गलतियां ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं और इससे डायबिटीज के मरीजों को एक्स्ट्रा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. डायबिटीज रोगियों की सबसे बड़ी चुनौती ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने की होती है. इसमें खानपान और अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों पर भी ध्यान देने जरूरी होती है. इस लेख में हम जानेंगे गर्मियों के दौरान ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने वाली 5 बड़ी गलतियों के बारे में और इन्हें कैसे टाल सकते हैं.

गर्मियों में इन गलतियों से बढ़ने लगता है शुगर लेवल (These Mistakes Increase Sugar Level In Summers)

1. पर्याप्त पानी न पीना

गर्मी के दिनों में शरीर से ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. डिहाइड्रेशन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर की सांद्रता को बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं कि सफेद बाल काले हो जाएं? ये 2 घरेलू चीज हैं असरदार

क्या करें?

  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं.
  • नारियल पानी और नींबू पानी जैसे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स लें.
  • शुगर वाले ड्रिंक्स से बचें.

2. अनहेल्दी खानपान

गर्मियों में ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, जूस और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बढ़ जाता है. ये फूड्स ब्लड शुगर लेवल को अनकंट्रोल कर सकते हैं.

Advertisement

क्या करें?

  • आइसक्रीम और शुगरी ड्रिंक्स की जगह ताजे फलों का सेवन करें.
  • चीनी की मात्रा कम करें और घर का बना हुआ कम कैलोरी वाला खाना खाएं.
  • सलाद और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें.

3. फिजिकल एक्टिविटी कम करना

गर्मी में लोग बाहर जाने से बचते हैं और फिजिकल एक्टिविटी को सीमित कर देते हैं. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में बाधा बन सकता है.

यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए रामबाण है किशमिश का सेवन, खाली पेट खाकर जो होगा आप कभी सोचा भी नहीं सकते

Advertisement

क्या करें?

  • सुबह या शाम के ठंडे समय में हल्की एक्सरसाइज करें.
  • घर के अंदर योग या स्ट्रेचिंग जैसी गतिविधियों को अपनाएं.
  • चलते-फिरते रहें और लंबे समय तक बैठे रहने से बचें.

4. नींद की कमी

गर्मी के मौसम में नींद का पैटर्न अक्सर प्रभावित होता है. नींद की कमी से तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) का स्तर बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

क्या करें?

  • हर रात 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें.
  • सोने से पहले कमरे को ठंडा और आरामदायक बनाएं.
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम को कम करें.

5. रेगुलर चेक न करना

गर्मी के मौसम में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बदल सकता है. रेगुलर चेकअप न करने से स्थिति बिगड़ सकती है. आपको ब्लड शुगर को रेगुलर चेक करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इस तरीके से खाएंगे पपीता तो वजन घटाने में मिलेगी मदद, पेट का फैट भी होने लगेगा कम

क्या करें?

  • घर पर ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर की नियमित जांच करें.
  • डॉक्टर से समय-समय पर परामर्श लें.
  • अचानक होने वाले बदलावों को नज़रअंदाज न करें.

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करेंगे ये तरीके

  • फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें.
  • तनाव को दूर रखने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें.
  • बहुत ज्यादा कैफीन और शराब से बचें.
  • नेचुरल फूड्स खाएं.

गर्मियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही आदतों और ध्यान देने से इसे मैनेज किया जा सकता है. पानी पीने से लेकर नियमित जांच और फिजिकल एक्टिविटी तक ये छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं. इसलिए इन गर्मियों में अपनी सेहत का ध्यान रखें.

Advertisement

Cancer Day: कैंसर ना हो इसके लिए क्या करें? | Cancer Kaise Hota Hai | How To Prevent Cancer

Featured Video Of The Day
दुनिया भर में कश्मीर मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा पाकिस्तान: फारूक अब्दुल्ला

Topics mentioned in this article
Blood Sugar Level
Diabetes
Mistakes That Increase Blood Sugar In Summer
Reasons For High Blood Sugar In Summer
Blood Sugar Rising In Summer Solutions
Common Summer Mistakes For Diabetics
Blood Sugar Badhne Ka Reason
Tips For Controlling Blood Sugar In Hot Weather
Managing Diabetes During Summer Season
Avoid Mistakes That Affect Blood Sugar Levels
Diabetic Care In Summer Months
Reasons For Fluctuating Blood Sugar In Heat
How To Control Blood Sugar Levels In Hot Weather Naturally
Tips To Avoid High Blood Suga

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं