विज्ञापन

गुरुग्राम: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को लाइसेंसी पिस्टल से भूना, हत्या के बाद वहीं बैठकर रोने लगा

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सिक्योरिटी ऑफिसर पति ने मामूली विवाद में स्कूल प्रिंसिपल पत्नी और 25 साल के बेटे को लाइसेंसी पिस्टल से भून डाला.

गुरुग्राम: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को लाइसेंसी पिस्टल से भूना, हत्या के बाद वहीं बैठकर रोने लगा
Gurugram Crime News
NDTV

Gurugram Double Murder: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक रूह कंपा  देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक सनकी बाप ने अपने हंसते - खेलते परिवार की बड़ी बेहरमी से जान ले ली. उसने  अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी और जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.  दिल दहला देने वाली इस दोहरे हत्याकांड (Double Murder) की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात गुरुग्राम के  अशोक विहार इलाके में घटित हुई. मृतकों की पहचान आशा (पत्नी) और 25 साल प्रशांत (बेटा) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं, जबकि उनका आरोपी पति अनिल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर तैनात  है. 

लाइसेंसी पिस्टल से ले ली पत्नी और बेटे की जान

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान  विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों की आवाजें सुनकर  दूसरे कमरे में सो रहे बेटे प्रशांत की नींद खुल गई. वह दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने पहुंचा था.लेकिन गुस्से में अंधा हो चुके अनिल पर खून सवार था. उसने आव देखा न ताव, अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अनिल ने पहले अपनी पत्नी आशा पर गोली चलाई और फिर सामने आए बेटे पर गोलियां चला दीं. दोनों की मौके पर  ही तड़प-तड़प कर हो गई

शवों के पास बैठकर रो रहा था आरोपी पिता

इस दोहरे हत्याकांड की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि अपनी पत्नी और बेटे की बेरहमी से जान लेने के बाद आरोपी अनिल मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि शव के पास बैठकर रोने लगा. वही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को भी हिरासत में लिया गया.आसपास के लोगों ने जब गोलियों की आवाज सुनी, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए शव

सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. साथ ही  फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को घटना की जानकारी देते हुए सबूत जुटाने के निर्देश दिए  पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो वहां का मंजर देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं, शवों के पास बैठकर रो रहे आरोपी अनिल को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया और उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस वारदात के पीछे क्या वजह रही इसका पता लगाने की भी कोशिश कर रही है. जिसके बाद आग की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टर-  साहिल मनचंदा

यह भी पढ़ें: असम: स्कूल टिफिन में बीफ लाने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र की मां गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com